लखनऊ, 22 जनवरी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक सेवानिवृत्त इंटेलिजेंस अफसर को 42.23 लाख रुपये के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है। यह मामला करीब दस साल पुराना है। ईओडब्ल्यू के अनुसार, राजेंद्र कुमार दुबे 2013 में एनसीबी के महानगर कार्यालय में इंटेलिजेंस अफसर और मालखाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। 26 अगस्त 2013 को एनसीबी की टीम ने सिमरन फार्मा के मालिक बलजीत सिंह के पास से 52.49 लाख रुपये जब्त किए थे। यह रकम मालखाना में जमा कराई गई थी।
16 जून 2015 को जब मालखाना में रखी नकदी की गिनती की गई, तो उसमें से 42.23 लाख रुपये गायब पाए गए। विभागीय जांच में राजेंद्र कुमार दुबे सहित पांच लोगों को दोषी पाया गया। इसके बाद महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में शासन के आदेश पर मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई विवेचना के दौरान ईओडब्ल्यू को पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिनमें राजेंद्र कुमार दुबे की भूमिका स्पष्ट पाई गई। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

