Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    • जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    • श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
    • बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्राथमिकी रद्द करने के अधिकार का सावधानी से उपयोग आवश्यक: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    देश

    प्राथमिकी रद्द करने के अधिकार का सावधानी से उपयोग आवश्यक: इलाहाबाद हाई कोर्ट

    adminBy adminOctober 31, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 31 अक्टूबर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि एक प्राथमिकी या आपराधिक मुकदमे को रद्द करने के अधिकार का सावधानीपूर्वक उपयोग किया जाना आवश्यक है और यह केवल उन दुर्लभ मामलों में होना चाहिए जिसमें शिकायत या प्राथमिकी में किसी संज्ञेय अपराध का खुलासा नहीं होता या जिसमें जांच जारी रहने से कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।

    न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला की पीठ ने इस टिप्पणी के साथ एक प्राथमिकी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका इस आधार पर दायर की गई थी कि उक्त प्राथमिकी समान तथ्यों और आरोपों पर एक दूसरी प्राथमिकी है जो दुर्भावना से प्रेरित होकर दर्ज कराई गई है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि शुभम अग्निहोत्री द्वारा पूर्व में उसी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी की पहले ही जांच की जा चुकी है और उनके खिलाफ कोई अपराध नहीं पाया गया। अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि दूसरी प्राथमिकी पर रोक तभी लागू होती है जब दोनों प्राथमिकी समान घटना या लेनदेन से संबंधित हों।

    अदालत ने बृहस्पतिवार को दिए अपने निर्णय में कहा कि यदि दूसरी प्राथमिकी में ताजा तथ्यों के आधार पर नए और अलग अपराधों का खुलासा होता हो तो उसे दर्ज कराने में कोई कानूनी रोक नहीं है। पारुल बुद्धिराजा और तीन अन्य लोगों द्वारा दायर रिट याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा, टी टी एंटनी बनाम केरल सरकार (2001) के मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय समान लेनदेन या घटना के संबंध में दूसरी प्राथमिकी पर रोक लगाता है, लेकिन एक अलग घटना के आधार पर दूसरी प्राथमिकी पर यह रोक नहीं लगाता।

    Allahabad High Court prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ

    April 11, 2026

    वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई

    April 11, 2026

    एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.