अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

नई दिल्ली। Oppo ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए अपने 45W पावर बैंक का नया फॉलो-अप वर्जन- Oppo 22.5W 10000 Power Bank मार्केट में उतार दिया है। ये नया पावर बैंक पुराने मॉडल जैसा ही डिजाइन बरकरार रखता है, लेकिन इसमें SuperVOOC चार्जिंग प्रोटोकॉल को हटा दिया गया है। ये डिवाइस एक साथ तीन गैजेट्स को चार्ज कर सकता है और इसमें एक इन-बिल्ट USB-C चार्जिंग केबल दी गई है। इस पोर्टेबल पावर बैंक में कोई डिजिटल डिस्प्ले नहीं है, बल्कि चार्जिंग और बैटरी लेवल दिखाने के लिए LED इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, ये एयरलाइन-अप्रूव्ड है, यानी आप इसे फ्लाइट में बिना किसी परेशानी के साथ ले जा सकते हैं।
Oppo 22.5W Power Bank 10000 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo के 22.5W Power Bank 10000 की कीमत 2,199 रुपये तय की गई है। इसे सिंगल ब्लैक फिनिश में पेश किया गया है। ग्राहक इस पावर बैंक को केवल Oppo की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट और Oppo के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से ही खरीद सकते हैं। ये पावर बैंक फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी ओपन सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी।