नई दिल्ली, 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया ऑफिस बन कर तैयार है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि इसी महीने पीएम मोदी अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हो सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में जगह दी गई है। सेवा तीर्थ परिसर विजय चौक के नजदीक रायसीना हिल के नीचे बनाया गया है। इसमें तीन हाई टेक इमारतें हैं जिन्हें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ 1 में होगा। सेवा तीर्थ 2 में कैबिनेट सचिवालय पहले ही शिफ्ट हो चुका है। जबकि सेवा तीर्थ 3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठेंगे।
यह सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत तैयार किया गया है। इसके तहत नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एनक्लेव पहले ही तैयार हो चुका है। जबकि मंत्रालयों के लिए आठ नए कर्तव्य भवन बनने हैं जिनमें से तीन तैयार हो चुके हैं और कई मंत्रालय उनमें शिफ्ट भी हो चुके हैं।
नए पीएमओ को पहले एक्जीक्यूटिव एनक्लेव कहा गया था। लेकिन दिसंबर में सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि इसका नाम सेवा तीर्थ परिसर रखा जा रहा है। उसी समय देश भर के राजभवनों का नाम बदल कर लोक भवन करने का फैसला भी किया गया था। सेवा तीर्थ के बगल में ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण भी चल रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री निवास सात लोक कल्याण मार्ग से शिफ्ट हो कर सेवा तीर्थ के साथ ही हो जाएगा।
सेवा तीर्थ में गणमान्य अतिथियों से मुलाकात के लिए अत्याधुनिक कक्ष बनाए गए हैं जिनमें भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक है। कैबिनेट की बैठक के लिए भी एक विशेष कक्ष तैयार किया गया है। नए प्रधानमंत्री कार्यालय में भी अधिकांश अधिकारियों के बैठने के लिए ओपन फ्लोर होगा जैसा कि कर्तव्य भवनों में किया गया है। ऐसा काम को सुगम बनाने और सरकारी कार्यसंस्कृति बदलने के लिए किया गया है।
Trending
- पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
- मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
- जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
- पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
- गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
- दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
- केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित

