लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली खपत में 84 फीसदी तक इजाफे का साफ जवाब पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम नहीं दे सका है। बिजली दरों में सुनवाई के दौरान परिषद की आपत्ति के बाद नियामक आयोग ने पश्चिमांचल से बढ़ोतरी पर रिपोर्ट मांगी थी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने नियामक आयोग को इसके पहले कहा था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली रीडिंग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यह बढ़ोतरी छोटी नहीं बल्कि औसतन 84 प्रतिशत है। इस बेतहाशा बढ़ोतरी पर नियामक आयोग ने पश्चिमांचल से जवाब मांगा था। पश्चिमांचल में 27 जनवरी तक कुल 11,91,440 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 9,56,744 प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं।
आयोग बढ़ी खपत की करवाए पड़ताल: परिषद विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग से इस बढ़ोतरी की गहन पड़ताल करवाने की मांग की है। बढ़ोतरी पर पश्चिमांचल द्वारा ठोस जवाब न दिया जाना इस बात का संकेत है कि प्रबंधन के पास ठोस जानकारी ही नहीं है। केवल इतना कह देने कि स्मार्ट मीटरों के सैंपल का परीक्षण सीपीआरआई में कराया जा रहा है, समाधान नहीं होता है।
Trending
- CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
- KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
- घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
- 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
- गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
- 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
- भारतीय फैशन का चीन में जलवा
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

