प्रयागराज, 13 अप्रैल (अम)। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या को दूर करने के लिए कमर कस ली है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देश पर करीब एक हजार रेलकर्मियों के लिए सरकारी क्वार्टर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इसके तहत प्रयागराज सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के पास अत्याधुनिक टाइप-2 और टाइप-3 श्रेणी के आवासों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में जीआरपी कॉलोनी के पास बहुमंजिला इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, शहर में पहले भी कई आवासीय परिसर बनाए गए हैं, लेकिन बढ़ती वर्कफोर्स के कारण आवासों की मांग काफी है।
सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि इटावा, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट, आगरा, बांदा और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी आवास बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
वर्तमान में कई स्थानों पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं कुछ शहरों में रेलवे की खाली पड़ी जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ताकि, वहां भी गगनचुंबी आवासीय टावर खड़े किए जा सकें।
Trending
- टीएमसी में शामिल नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस
- मेरठ में छाप रहे थे नकली नोट, गिरफ्तार
- पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची अब 22 को
- एक हजार आवास बनाये जाएंगे रेलकर्मियों के लिए
- आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
- मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
- एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

