Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त धमाका, 10 लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल
    देश

    पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त धमाका, 10 लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल

    adminBy adminSeptember 30, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा 30 सितंबर। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

    पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास ये धमाका हुआ है और फिर फायरिंग भी हुई. विस्फोट की आवाज मॉडल टाउन और आस-पास के इलाकों में भी सुनी गई, जिसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. विस्फोट से आस-पास के घरों और इमारतों की खिड़कियां टूट गई. हादसे के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. धमाके की तस्वीर CCTV में कैद हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास ये धमाका हुआ है. बता दें कि क्वेटा में धमाके के बाद फायरिंग भी की गई.

    बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने सिविल अस्पताल क्वेटा, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल की घोषणा कर दी है.

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी सलाहकार, डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है. सूत्रों के अनुसार, घायलों और मृतकों के शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है.

    इस धमाके की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि धमाके के बाद घटनास्थल पर एक बड़ा सा धुएं का गुबार निकलता है. इस दौरान आस-पास मौजूद लोग भी इस धमाके की चपेट में आ गए. धमाके के बाद इलाके में फायरिंग की भी आवाजें सुनी गई है.

    फिलहाल धमाके की वजह क्या थी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

    pakistan quetta tazza khabar tazza khabar in hindi world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing

    March 10, 2026

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.