Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
    • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    • भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    • भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
    • यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
    देश

    यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा है कि स्माटर् मीटर का बैलेंस रात में समाप्त होने पर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

    शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक समेत सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्माटर् मीटर से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दा रहीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए और उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

    उन्होने कहा कि ‘जनता सर्वोपरि है’ और विद्युत व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध सेवा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय रहते बैलेंस समाप्त होने की सूचना दी जाए और स्माटर् मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अलग काउंटर स्थापित किए जाएं, ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो सके।

    ऊर्जा मंत्री ने गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रांसफार्मर, फीडर और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा क्षमता वृद्धि के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

    electricity lucknow smart-meters tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन

    April 11, 2026

    फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज

    April 11, 2026

    भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.