Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    • भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    • भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
    • यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    • जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    देश

    बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा, 11 अप्रैल (न)। ग्रेटर नोएडा की नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने जेन जेड की सराहना की. उन्हें ‘लेटेस्ट और बेस्ट’ कहा। रक्षा मंत्री ने इनोवेशन, सहयोग और उद्देश्यपूर्ण कार्य के महत्व पर जोर दिया और कहा कि अनुभव और ऊर्जा मिलकर विकास को गति देंगे। उन्होंने छात्रों को बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की भी अपील की।
    ग्रेटर नोएडा में गत दिवस नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 20 पीएचडी समेत 200 से ज्यादा छात्रों को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बेबी बूमर और आप जेन जेड, आपकी पीढ़ी लेटेस्ट और बेस्ट है। जेन जेड को लेकर अक्सर गलत धारणा बनाई जाती है लेकिन सच्चाई अलग है। आपकी जेनरेशन कोलैबोरेशन में विश्वास रखती है। आपके अंदर फ्लेक्सिबिलिटी है। जेन जेड अकाउंटेबल भी हैं। आपका इनोवेशन पर जोर है। उन्होंने कहा कि जब अनुभव और ऊर्जा मिलेगी तो विकास को गति मिलेगी।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई, जेन जेड भी ऐसी है। बाबा साहब की जयंती आने वाली है, उनके जीवन में बाधाएं आईं लेकिन उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के चलते इतिहास बदला. बच्चों को बाबा साहब के जीवन से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।
    राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति 10 हजार दिन काम करता है, 80 हजार घंटे काम को देता है। काम सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि काम खुशी ढूंढकर करें. कोई भी काम उद्देश्य और बड़े दृष्टिकोण के साथ होना चाहिए।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी एनर्जी से टेररिज्म बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और टैलेंट का इस्तेमाल प्रॉफिट के लिए ज्यादा और जिंदगी को सुकून देने पर कम इस्तेमाल हो रहा है। एआई का इस्तेमाल मानव जीवन बचाने के लिए होना चाहिए लेकिन इसका इस्तेमाल कमर्शियल एक्टिविटी में हो रहा है। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के संस्थापक जयवीर सिंह, चांसलर विक्रम सिंह, चेयरमैन देवेश कुमार सिंह, प्रो-चांसलर अभिमन्यु सिंह और कुलपति उमा भारद्वाज समेत कई अन्य अतिथि शामिल हुए।

    Convocation Ceremony Desh Growth will occur if Boomers and Gen Z work together: Rajnath noida tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज

    April 11, 2026

    भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया

    April 11, 2026

    भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.