Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद
    • बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
    • संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान
    • ‘राणाबाली’ फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है
    • रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एमपी में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर छापामारी में सोना-चांदी, कैश और लग्जरी कार बरामद, 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति
    देश

    एमपी में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर छापामारी में सोना-चांदी, कैश और लग्जरी कार बरामद, 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति

    adminBy adminOctober 15, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल 15 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के घर पर छापा पड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने धर्मेंद्र भदौरिया के ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर स्थित आवास पर छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में कैश के साथ सोने और चांदी के आभूषण मिले हैं।जांच अधिकारियों को धर्मेंद्र भदौरिया के घर से कई लग्जरी गाड़ियां, विदेशी मुद्राएं, प्रॉपर्टीज, फ्लैट, कैश, सोना और चांदी बरामद की है।

    धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में एसआई (आबकारी) अधिकारी बने थे और 31 अगस्त को जिला आबकारी अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। भदौरिया को सेवाकाल के दौरान वेतन और भत्तों के रूप में लगभग 2 करोड़ रुपए मिले थे जबकि शुरूआती जांच में ही करीब 8 करोड़ रुपए के खर्च और निवेश के सबूत सामने आए हैं। कई बैंकों में उनके नाम पर अकाउंट भी हैं। इंदौर के काउंटी वॉक इलाके में 4700 वर्गफुट जमीन पर बंगले का निर्माण हो रहा है। छापे में 5000 यूरो की विदेशी मुद्रा भी मिली है। धर्मेंद्र भदौरिया के पास इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में कई प्रॉपर्टीज मौजूद थीं।
    लोकायुक्त टीम ने उनके इंदौर स्थित कैलाश कुंज अपार्टमेंट, 4 ऑफिसों, अवि ग्रीन फ्लैट और काउंटी वॉक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा।

    छापेमारी में क्या-क्या मिला?
    डेढ़ किलो सोने की बार मिली।
    करीब एक किलो सोने के आभूषण ।
    ढाई किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषण।
    75 लाख कैश मिले हैं।
    महंगी घड़ियां, परफ्यूम, साड़ियां मिली।
    रिवाल्वर और रायफल भी मिली।
    गुजरात तक फैला है अवैध शराब का कारोबार

    धर्मेंद्र भदौरिया पर अपने समधी एके सिंह के साथ मिलकर गुजरात और मध्य प्रदेश में शराब का कारोबार करने का आरोप है। उनके समधी गुजरात में एक्टिव हैं। दोनों मिलकर बड़ी संख्या में अवैध शराब का कारोबार करते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    लोकायुक्त की इंदौर और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर जांच जारी है. वहीं रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के बेटे और बेटी द्वारा फिल्मों में भी पैसा लगाने की जानकारी मिली है. बेटा सूर्यांश भदौरिया फिल्म बनाने में निवेश करता था. वह किन लोगों से जुड़ा है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
    सूत्रों के मुताबिक भदौरिया के सारा हिसाब-किताब उनकी पत्नी संभालती थी. भ्रष्टाचार की राशि से कहां -कहां संपत्ति खरीदनी है, इसका फैसला पत्नी ही करती थी.

    INDORE GWALIOR LOKAYUKTA RAIDS madhya-pradesh RAID HOUSE RETIRED EXCISE OFFICER tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद

    March 11, 2026

    बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

    March 11, 2026

    संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.