Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
    • इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
    • लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
    • एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
    • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp
    • बिहार में पत्रकार विमल कुमार के दो हत्यारों को उम्रकैद
    • सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
    • सलीम पर मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानलेवा हमला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों ने कटे हुए पैर की उंगली से बनाया हाथ का अंगूठा
    देश

    गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों ने कटे हुए पैर की उंगली से बनाया हाथ का अंगूठा

    adminBy adminOctober 31, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 31 अक्टूबर। दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने काटे गए पैर की उंगली से हाथ का अंगूठा बनाकर उसे मरीज के हाथ में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित भी कर दिया।

    अस्पताल के प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और हैंड माइक्रोसर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 20 वर्षीय युवक के हाथ का अंगूठा उसी के काटे गए पैर की उंगली से सफलतापूर्वक दोबारा बनाया। यह जटिल ऑपरेशन सड़क दुर्घटना में अपना बायां पैर (घुटने के नीचे तक) और बाएं हाथ के अंगूठे को गंवाने वाले युवक पर किया गया।

    बताया कि सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल लाया गया, जहां ट्रमा टीम ने बिना समय गंवाए उपचार प्रारंभ किया। जांच में पाया गया कि मरीज के पैर और अंगूठे में कुचलने (क्रश) की गंभीर चोट थी, जिसके कारण उन्हें दोबारा जोड़ना या ठीक करना संभव नहीं था।

    वहीं, ऐसे में चिकित्सकों ने युवक के परिजनों को अवगत कराते हुए कठीन निर्णय लिया और काटे गए पैर की दूसरी उंगली का उपयोग कर मरीज के हाथ के लिए नया अंगूठा तैयार करते हुए प्लास्टिक, कास्मेटिक और माइक्रोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. महेश मंगले के नेतृत्व में उनकी टीम ने सफलतापूर्वक आपरेशन कर युवक के हाथ में प्रतारोपित कर दिया।

    चिकित्सकों का दावा है कि यह सर्जरी न केवल हाथ की कार्यात्मकता (फंक्शनैलिटी) को बहाल करने में सफल रही, बल्कि जिस अंग को बचाया नहीं जा सकता था, उसका सार्थक उपयोग कर लिया गया। आपरेशन में डा. निखिल झुनझुनवाला (कंसल्टेंट, हेड और माइक्रोसर्जन), डा. अर्जुन कृष्णा (डीएनबी रेजीडेंट) और डा. ऋषिका बचानी (डीएनबी रेजीडेंट) ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

    डॉ. महेश मंगल ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में माइक्रोसर्जरी की शुरुआत 1981 में हुई थी, और तब से अब तक विभाग ने 700 से अधिक शरीर के हिस्सों का सफल रीइम्प्लांटेशन किया है, जिनमें उंगलियां, पैर की उंगलियां, कान, स्कैल्प, लिंग और ऊपरी अंग शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के तुरंत बाद कटे हुए अंग को सुरक्षित रखकर अस्पताल तक पहुंचाना सफलता की कुंजी है।

    delhi sir-ganga-ram-hospital tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध

    February 28, 2026

    इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा

    February 28, 2026

    लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.