Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देहरादून के अर्बन को-आपरेटिव बैक में बड़ा घपला, खाताधारकों के 124 करोड़ फंसे
    देश

    देहरादून के अर्बन को-आपरेटिव बैक में बड़ा घपला, खाताधारकों के 124 करोड़ फंसे

    adminBy adminFebruary 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 18 फरवरी। अर्बन कोओपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद बड़ा घपला सामने आ रहा है। इसकी कहानी भी यस बैंक की राह पर आगे बढ़ती रही। कर्ज बांटने में किए गए घोटालों से बैंक घाटे के दलदल में फंसता रहा, लेकिन प्रबंधन फायदा दिखाता रहा।

    बैंक के नान परफार्मिंग एसेट (एनपीए) ऋण की राशि करीब 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि बैंक में करीब नौ हजार खाताधारकों के 124 करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं, जिनकी वापसी को लेकर आशंका गहरा गई है।

    आरबीआइ ने न सिर्फ बैंक पर छह माह का प्रतिबंध लगाया है, बल्कि खाताधारकों के रकम निकालने पर भी रोक लगा दी है।आरबीआइ ने अर्बन कोओपरेटिव बैंक, देहरादून पर कार्रवाई भले अब की है, लेकिन गड़बड़ी की शुरुआत वर्ष 2013-14 में हो गई थी।तब प्रबंधन ने चहेते व्यक्तियों को मशीनरी की खरीद और अन्य नाम पर ऋण की बंदरबांट कर दी। ऋण फंसते चले गए और बैंक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

    यहां तक कि बैंक के घाटे में आने की स्थिति पर भी फायदा दिखाया जाता रहा। प्रभावित खाताधारकों में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कई ठेकेदार भी शामिल हैं।

    प्रबंधन प्रोविजनिंग करता तो समय रहते पकड़ में आता मामला
    प्रत्येक बैंक को बांटे गए ऋण और फंसी स्थिति वाले ऋण के लिए अलग-अलग प्रतिशत में प्रोविजनिंग (ऋण हानि प्रविधान) करनी होती है।

    अर्बन बैंक के प्रबंधन ने ऐसा करने के बजाय फंसे कर्ज पर पर्दा डाल दिया। यदि नियमों के अनुसार समय-समय पर ऐसा किया जाता तो आज हालात इतने विकट न होते। पूर्व में इसी तरह की गड़बड़ी यस बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र में सामने आई थी।

    खाताधारकों ने अर्बन कोओपरेटिव बैंक में की गई वित्तीय अनियमितता के मामले में आरबीआइ की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

    बैंक में चार करोड़ की जमा राशि वाले खाताधारक अचिन गुप्ता ने कहा कि आरबीआइ प्रत्येक वर्ष बैंक का आडिट किया, लेकिन फिर भी गड़बड़ी की तरफ ध्यान नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि यदि सक्षम अधिकारी गड़बड़ी पकड़ लेते तो आज नौ हजार खाताधारकों के समक्ष संकट खड़ा न होता।
    खाताधारकों ने आरोप लगाया कि अर्बन कोओपरेटिव बैंक की दुर्गति के पीछे पूरी तरह प्रबंधन के कुछ व्यक्ति जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बैंक पर एक ही परिवार का कब्जा रहा।

    पहले बैंक के चेयरमैन रमेश ममगाईं थे और फिर उन्होंने अपने बेटे मयंक ममगाईं को कुर्सी सौंप दी। आरोप है कि ममगाईं परिवार ने ऋण बांटने में नियमों का पालन नहीं किया और धीरे-धीरे कर बैंक खोखला होता चला गया।

    cooperative-bank-scam dehradun tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing

    March 10, 2026

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.