नई दिल्ली, 12 जनवरी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोनिया गांधी को 5 जनवरी 2026 की शाम को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की वजह से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉ. अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की देखरेख में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा था।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। करीब एक सप्ताह तक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीने में संक्रमण के कारण और अस्थमा की समस्या बढ़ने पर सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। गत दिवस एक हफ्ते बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली है। सोनिया गांधी को 5 जनवरी की शाम को सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ. अरूप बसु सीनियर चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने अब घर पर रहकर इलाज जारी रखने की दी सलाह
बताया गया कि सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रहकर इलाज जारी रखने की सलाह दी है। सर गंगाराम अस्पताल ने गत दिवस सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको 5 जनवरी 2026 की शाम को डॉ. अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की निगरानी में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज छाती में संक्रमण के कारण ब्रोंकियल अस्थमा के बिगड़ने पर किया गया।
सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, इलाज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही और वे स्वस्थ हो रही हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे का इलाज घर पर जारी रखने की सलाह दी गई है।
इससे पहले अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि ठंड और राजधानी में व्याप्त वायु प्रदूषण के मिले-जुले प्रभाव के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
बयान में कहा गया कि इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है और उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं। इससे पहले जून 2025 में, पेट में गंभीर इन्फेक्शन होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मालूम हो कि सोनिया गांधी पिछले दिसंबर में 79 वर्ष की हो गईं।
Trending
- बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
- वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
- एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
- जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
- श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
- बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

