देहरादून 16 फरवरी। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस वर्ष कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
कानपुर 16 फरवरी। कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी। पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने…
गोरखपुर, 16 फरवरी। देवाधिदेव महादेव भोले शंकर की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।मुख्यमंत्री ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी दर्शन, पूजन व दुग्धाभिषेक-जलाभिषेक किया और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गत दिवस जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में भगवान भोले शंकर का दुग्ध,…
मसूरी, 16 फरवरी। पहाड़ों की रानी मसूरी की मॉल रोड पर जल्द गोल्फ कार्ट दौड़ते नजर आएंगे. जिसको लेकर प्रशासन और रिक्शा चालकों के बीच सहमति बन गई है। मसूरी एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अनामिका सिंह और सदर एसडीएम हरी गिरी ने रिक्शा चालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें मसूरी में गोल्फ कार्ट के संचालक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.मसूरी को जल्द ही 40 नये गोल्फ कार्ट जल्द मिलने जा रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण करते हुए सीएसआर फंड से 3.36 करोड़ धनराशि का प्रबन्ध कर लिया है। इससे पूर्व 14 गोल्फ…
शिवपुरी 16 फरवरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट डॉक्टर की बेरहमी ने न केवल मानवता को शर्मिंदा किया, बल्कि जिले के स्वास्थ्य सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक लाचार पिता को अपने घायल बेटे की जान बचाने और उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए अपना मोबाइल फोन डॉक्टर के पास गिरवी रखना पड़ा. मामला खनियाधाना तहसील के छोटी बामौर गांव का है. यहां रहने वाला 25 साल का हेमराज आदिवासी शनिवार शाम अपनी कार से दो साथियों के साथ निकला…
लखनऊ 16 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन बेहद खास रहा. एक तरफ कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है, वहीं सपा को मजबूती मिली है. पिछले दिनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की उपस्थिति में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी में उनका स्वागत किया. कहा कि उनके सपा के साथ आने से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कई और कांग्रेसी नेताओं ने…
लखनऊ, 16 फरवरी। प्रदेश भर में पशुपालन विभाग की ओर से बांटी गई पशुओं के पेट के कीड़े मारने वाली करोड़ों रुपये की दवा जांच में नकली पाई गई है। इससे पूरे विभाग में खलबली मच गई है। चौतरफा चर्चा के बाद विभाग अब नकली दवा की आपूर्ति करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही में जुट गया है।फेंबेन्डाजोल आईपी-1000 एमजी, निक्लोस्माइड आईपी-1500 एमजी नामक यह दवा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मेसर्स इवेंट कॉरपोरेशन नामक कंपनी ने विभाग को आपूर्ति की थी। जिस पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट 3/2025 और एक्सपायरी डेट 02/2027 अंकित है। कुछ माह पूर्व दवा…
शामली, 16 फरवरी। क्षेत्र के एक गांव शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचने पर हंगामा हो गया। प्रेमिका ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि दूल्हे का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे धोखा देकर वह शादी करने आया है। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया और दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। गत शाम समाज के मौजिज लोगों की पंचायत चली। जिसमें शादी का तमाम खर्च देने की बात पर समझौता हो गया। पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।इस विवाद के चलते वधु पक्ष के स्वजन…
सहारनपुर, 14 फरवरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रही मेरठ जोन की 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2026 प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हो गया। विभिन्न मुकाबलों में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई।समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की परेड का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने उनके उत्साह और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में ग्रीकोरोमन कुश्ती (पुरुष वर्ग) में सहारनपुर टीम विजेता…
नई दिल्ली, 14 फरवरी। संसद के बजट सत्र का पहला हंगामेदार चरण गत दिवस खत्म हो गया। महज 13 दिनों में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब व भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर विवाद के चलते विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए। संसद परिसर में राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच गद्दार दोस्त बनाम देश के दुश्मन की शर्मनाक जंग चर्चा में रही। इन विवादों ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई इतनी चौड़ी कर दी, जिसकी गूंज नौ मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण में भी सुनाई…
