Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अरविंद केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट नंबर का सरकारी बंगला अलॉट
    देश

    अरविंद केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट नंबर का सरकारी बंगला अलॉट

    adminBy adminOctober 7, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 07 अक्टूबर। लंबे समय से बंगले का इंतजार कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले को छोड़ने के करीब एक साल बाद, केजरीवाल को आखिरकार केंद्र सरकार की ओर से लोधी एस्टेट में टाइप-VII बंगला आवंटित कर दिया गया है.

    राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने की वजह से केजरीवाल दिल्ली में सरकार द्वारा आवंटित सरकारी आवास के हकदार हैं. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (Union Housing and Urban Affairs Ministry) के संपदा निदेशालय की ओर से आवंटन में देरी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. कोर्ट के समक्ष सरकार ने 25 सितंबर को यह
    जानकारी दी थी कि केजरीवाल को अगले 10 दिनों के अंदर बंगला आवंटित कर दिया जाएगा.

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब सरकार ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट आवंटित कर दिया है. यह बंगला टाइप-VII श्रेणी का होने की वजह से सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी है.

    दिल्ली में पिछले साल चुनाव से कुछ समय पहले सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल ने कुछ दिन बाद 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला खाली कर दिया था. यह वह बंगला है जो उनके मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल के अधिकांश समय तक उनका आधिकारिक निवास रहा था. पद छोड़ने के बाद से वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रह रहे थे.

    aap-leader-anvind-kejriwal delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.