Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»व्हाट्सऐप का विकल्प स्वदेशी ‘अरट्टई’
    टेक्नोलॉजी

    व्हाट्सऐप का विकल्प स्वदेशी ‘अरट्टई’

    adminBy adminSeptember 29, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 29 सितंबर। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान को गति देने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मैसेजिंग ऐप अरट्टई का समर्थन किया है। कहा जा रहा है कि यह ऐप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का विकल्प बन सकता है।

    वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे
    अरट्टई का नाम तमिल शब्द आरट्टई से लिया गया है, जिसका अर्थ है साधारण चैट। यह ऐप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के संवाद के लिए उपयुक्त है। जानकारी के अनुसार उपयोगकर्ता इसमें मैसेज, इमेज, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स भेज सकते हैं, वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इस पर स्टोरीज शेयर कर सकते हैं तथा चैनल्स मैनेज कर सकते हैं। इस ऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाली कॉलिंग सुविधा उपलब्ध है। हालांकि मैसेजिंग ऐप में प्राइवेसी को लेकर कुछ चिंताएं जरूर हैं। जानकारी के अनुसार यह ऐप सरल संवाद के लिए डिजाइन किया गया है।

    Arattai का मतलब क्या है?
    इस ऐप का नाम Arattai या अरट्टई काफी अलग है। दरअसल यह तमिल भाषा का एक शब्द है, जिसका आमतौर पर मतलब चैट करना या बातचीत करना होता है। Zoho नाम की भारतीय कंपनी द्वारा बनाया गया यह ऐप फीचर्स से भरपूर और सुरक्षा के मामले में किसी भी विदेशी ऐप की तरह हाई-फाई है।

    क्या है Arattai ऐप?
    Arattai एक भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसे Zoho Corporation ने बनाया है। यह WhatsApp जैसी विदेशी कंपनियों के एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। इस ऐप की मदद से बेहद आसानी से चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग, वॉइस नोट्स, ऑडियो और वीडियो कॉल किए जा सकते हैं। इस ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चे हों या बड़े कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। Zoho का दावा है कि इसमें सुरक्षा और प्राइवेसी का अच्छे से ध्यान रखा गया है।

    कैसे नंबर 1 बन गया Arattai ऐप?
    21 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेसी अपनाने के आह्वान के बाद से इस ऐप की लोकप्रियता ने रफ्तार पकड़ी है। इसी का नतीजा है कि अरट्टई मैसेजिंग ऐप ने भारत के ऐप स्टोर की सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि यह ऐप ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत भारत में ही विकसित किया गया है।

    ऐसे करें इस्तेमाल
    इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल नंबर के जरिए इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

    ​

    arattai-app tazza khabar tazza khabar in hindi technology whatsapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.