Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    • जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    • श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
    • बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नांगलोई में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
    देश

    नांगलोई में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

    adminBy adminMarch 9, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 09 मार्च। दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्सा लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है. बस ने पहले ई-रिक्शा का चक्कर मारी फिर स्कूटी सवार को कुचल दिया. एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम रविकांत शर्मा बताया जा रहा है. वहीं हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.

    जानकारी के मुताबिक, बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर में सवार को जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद, गुस्साए स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच की जारी है. हादसा बाहरी दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर हुआ. एक डीटीसी बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी, हादसे में निहाल विहार निवासी रविकांत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं.

    घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बस के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है. उसके चारों तरफ खून ही खून फैला है. लोग उसे बस के नीचे से निकालते हैं और अस्पताल ले जाने की बात करते हैं. इससे पहले भीड़ द्वारा बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है. बस के शीशे सड़क पर चारों तरफ टूटे पड़े होते हैं. एक अन्य बस में आग भी धधकती दिखाई दे रही है.

    एक अन्य वीडियो में एक शख्स कह रहा होता है- भाई नांगलोई रोड पर कोई मत आना. यहां बस से एक्सीडेंट हुआ है. उसने दावा किया कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. गुस्साए लोगों ने सारी बसों को फोड़ दिया गया है. हमारी बस भी फोड़ दी है. ड्राइवर कंडक्टर को मारा जा रहा है. इधर पूरी तरह से जाम लगा हुआ है.

    delhi dtc-bus-accident tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ

    April 11, 2026

    वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई

    April 11, 2026

    एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.