Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुनियाभर में कल दिखेगा सोने के कंगन सा सूर्यग्रहण
    देश

    दुनियाभर में कल दिखेगा सोने के कंगन सा सूर्यग्रहण

    adminBy adminFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 16 फरवरी। नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल की पहली खगोलीय घटना होने जा रही है. बता दें कि साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी 2026, यानी की कल लगने जा रहा है. ये एनुलर सूर्यग्रहण होगा, जिसमें सूर्य कंगन की तरह दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सूरज के लगभग 96% हिस्से को ढक देगा. लेकिन इस दौरान किनारों पर आग की तरह चमकती हुई एक पतली सी अंगूठी दिखाई देगी.

    नए साल का पहला सूर्यग्रहण लगने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. यह सूर्यग्रहण एक गोल किनारे वाला सूर्यग्रहण है, जिसे इसकी अंगूठी जैसी आकृति के कारण रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. इसमें चंद्रमा सूर्य के आगे आकर इसे कवर कर लेता है, लेकिन छोटे होने के कारण सूर्य का जो बचा हुआ हिस्सा दिखाई देता है वो किसी कंगन की तरह लगता है.

    पूर्ण सूर्यग्रहण से अलग ये सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सबसे दूर की स्थिति में या फिर उसके पास होता है. इस दूरी के कारण, चंद्रमा आकाश में थोड़ा छोटा दिखाई देता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है. जिसके बाद यह एक गहरे चक्र के चारों ओर जलती हुई अंगूठी जैसी अद्भुत छवि बनाता है. नासा के मुताबिक यह विशेष ग्रहण लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक चलेगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के केंद्र का लगभग 96 फीसदी भाग ढक लेगा.

    बता दें कि 17 फरवरी की सुबह 07:01 यूटीसी पर सूर्यग्रहण शुरू होगा. ये सबसे ज्यादा साफ अंटार्कटिका में दिखेगा. यह सूर्यग्रहण खासकर रिसर्च स्टेशनों जैसे कोंकोर्डिया और मिर्नी में, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और जाम्बिया, तंजानिया जैसे देशों में दिखाई देगा. दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे अर्जेंटीना और चिली में भी यह खगोलीय घटना दिखाई देगी.

    हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, भारत में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा. क्योंकि सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा. क्योंकि यह संयोग दक्षिणी गोलार्ध में होता है, भारत पूरी तरह से चंद्रमा की छाया के रास्ते से बाहर है. इसका साफ मतलब है कि जहां एक ओर दुनिया के कई हिस्सों में लोग रिंग ऑफ फायर को देख सकेंगे, तो वहीं, भारत में लोग इसे सीधे नहीं देख पाएंगे.

    surya-grahan-2026 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing

    March 10, 2026

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.