Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»100 संस्थाएं 3 महीने में आधार के ऑफलाइन सत्यापन को तैयार
    देश

    100 संस्थाएं 3 महीने में आधार के ऑफलाइन सत्यापन को तैयार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 21 अप्रैल (ता)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से बड़ा डिजिटल बदलाव शुरू किया है। इसके तहत सिर्फ 3 महीनों में 100 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ चुकी हैं। अब बिना केंद्रीय डेटाबेस से जुड़े क्यूआर और डिजिटल सिग्नेचर से पहचान सत्यापन होगा। इससे कागजी काम कम होगा, सेवाएं तेज होंगी और नागरिकों का डेटा नियंत्रण में रहेगा। सरकार ने डिजिटल पहचान व्यवस्था को और सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के तहत आधार आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू होने के सिर्फ तीन महीनों में 100 से ज्यादा संस्थाएं इससे जुड़ गई हैं। इस नई व्यवस्था में अब पहचान की जांच बिना सीधे केंद्रीय डाटाबेस से जुड़े भी की जा सकती है।
    इसका मतलब है कि अब नागरिकों को कागजों और बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत कम होगी और प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस हो सकेगी। इस सिस्टम में लोग क्यूआर कोड या डिजिटल साइन किए हुए दस्तावेजों के जरिए अपनी जरूरी जानकारी साझा कर सकते हैं।
    इतना ही नहीं अब इसमें व्यक्ति खुद तय करेगा कि कौन-सी जानकारी किसे देनी है, जिससे उसकी निजी जानकारी पर नियंत्रण बना रहेगा। सरकार के अनुसार इस सिस्टम से सरकारी विभागों, बैंकिंग और फिनटेक कंपनियों, होटल-इवेंट सेक्टर, शिक्षा संस्थानों और वेरिफिकेशन एजेंसियों को फायदा मिलेगा। इससे सेवाएं तेज होंगी और कामकाज में लगने वाला समय कम होगा।
    इसके साथ ही इस मामले में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और लोगों के जीवन को आसान बनाएगा। सरकार का दावा है कि इस सिस्टम से पहचान सत्यापन की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी। साथ ही, नागरिकों को तेजी से सेवाएं मिलेंगी और डेटा सुरक्षा भी बेहतर होगी।

    100 Organizations Ready for Offline Aadhaar Verification in 3 Months Desh Information New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026

    घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.