Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    • नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
    • दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
    • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    • भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    • भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
    • यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    देश

    एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 11 अप्रैल। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के बीच बंगाल चुनाव के लिए हुआ गठबंधन टूट गया।

    एआईएमआईएम ने यह घोषणा उस वीडियो के वायरल होने पर की, जिसमें कबीर पर कथित तौर पर भाजपा के साथ करोड़ों की सौदेबाजी के आरोप लगे हैं। वहीं, ओवैसी के ऐलान के बाद कबीर ने इससे कोई असर नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने आरोपों को भी खारिज किया। गुरुवार को टीएमसी द्वारा वीडियो जारी करने के बाद शुक्रवार को एआईएमआईएम ने एक्स पर पोस्ट में गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। पार्टी ने लिखा, ‘पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।

    ओवैसी की पार्टी की तरफ से यह घोषणा कबीर की बातों और खुलासों के बाद की गई है, जिसके बारे में एआईएमआईएम ने कहा कि इससे मुसलमानों की ईमानदारी को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं. एक कड़े बयान में, पार्टी ने कहा कि वह “ऐसे किसी भी बयान से नहीं जुड़ सकती जिसमें मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया हो. इसके साथ ही पार्टी ने आधिकारिक तौर पर हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया.

    एआईएमआईएम ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को लगातार सामाजिक-आर्थिक रूप से अलग-थलग किए जाने के विषय को भी प्रमुखता से उठाया. पार्टी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय सबसे गरीब, नजरअंदाज और दबा हुआ बना हुआ है, जबकि दशकों से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और पिछली सरकारों समेत सेक्युलर राजनीतिक ढांचे का दावा करने वाली पार्टियों ने राज किया है.

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हुमायूं कबीर के खुलासे से पता चला है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं. एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान से नहीं जुड़ सकती जिसमें मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया हो. आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन वापस ले लिया है.

    पार्टी ने आगे कहा कि, बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, नजरअंदाज और दबे हुए समुदायों में से एक हैं. दशकों के सेक्युलर शासन के बावजूद, उनके लिए कुछ नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने की AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की एक आजाद राजनीतिक आवाज हो.

    HUMAYUN KABIR OWAISI PARTY AIMIM tazza khabar tazza khabar in hindi WEST BENGAL ASSEMBLY ELECTION 2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें

    April 11, 2026

    नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा

    April 11, 2026

    दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.