नई दिल्ली, 16 मार्च (जन)। राहुल गांधी गत दिवस लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गत दिवस कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल के इस बयान को खारिज कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने पर एक पोस्ट में लिखा कि यूनिवर्सिटी सीयूईटी स्कोर के आधार पर एडमिशन देती है। कई ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए इंटरव्यू जरूरी नहीं हैं। राहुल को बयान देने से पहले फैक्ट्स की जांच करना चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यदि राहुल गांधी का संकेत फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर था, तो हाल के समय में सभी कैटेगरी में हजारों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। डीयू ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि वे विश्वविद्यालय में एक ऐसा माहौल बनाती हैं जो पढ़ाई-लिखाई के लिए अनुकूल नहीं होता। राहुल ने गत दिवस कहा था कि नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वे अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है। जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। राहुल ने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 बांट दिया है। फायदा सिर्फ 15 प्रतिशत वालों को मिल रहा है।
Trending
- जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे हिंसक जानवरों से नागरिकों को बचाने के प्रयास, प्रतिदिन कुत्ते बंदर सांड लोगों को कर रहे हैं घायल
- मंदिर झुक गया सीधा करने में मिली सफलता, एएसआई तकनीकी को और मजबूत व प्रचारित किया जाए
- अब ऐप के माध्यम से पहुंचेंगे नानी दादी के घर गांव में नीम पीपल मंदिर कुंआ चौपाल जैसे शब्द यादों में रह जाएंगे
- एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है फिल्म अल्फा
- ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश
- जीवंत झलक विरासत और आधुनिकता की
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अनिकेत चौहान समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 11 लाख नकद और हथियार बरामद
- अब जनता के हक का हिसाब मांगेगा कांग्रेस का एक-एक सिपाही : अजय राय

