लखनऊ, 13 मार्च (जन)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गत दिवस ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से मुलाकात के बाद कहा कि कोई भी शुभ कार्य और आगे बढ़ने का काम शुरू करने से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद मिल जाए तो उससे अच्छी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतो का अंत हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि हर व्यक्ति में अच्छा करने की इच्छा होती है। उसके लिए पाप-पुण्य और अच्छा-बुरा के बीच लड़ाई चलती रहती है। हम सबके अंदर लड़ने के लिए सुदर्शन चक्र होना चाहिए जिससे जो पाप फैला हुआ है उसे मिलकर हटा सकें।
सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान गौ सेवा को लेकर कई फैसले लिए थे। कन्नौज में यूपी का पहला गौ दूध प्लांट लगवाया था। वहां बनने वाले उत्पाद देशी गाय के दूध की होते थे, जिससे गाय की सेवा के साथ ही लोगों के बीच सम्पन्नता भी आती। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर अच्छी चीज के खिलाफ है। इस सरकार ने कन्नौज के मिल्क प्लांट को बंद कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सरकार ही नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त कर रही है। इन दिनों जिलों-जिलों में बैठक हो रही हैं, जिसमें विधायकों का टिकट काटने की रणनीति बन रही है। अगर इन बैठकों में जिलाधिकारी शामिल हो रहें है तो इसका मतलब है कि जिलाधिकारी के ऊपर भाजपा का जिलाध्यक्ष बैठेगा।
रसोई गैस संकट को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए अखिलेश ने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसले की वजह से लोगों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है। घरों में भट्टी बनानी पड़ेगी, चूल्हे तैयार करना पड़ेंगे। बाजार में इलेक्ट्रिक से चलने वाले सामान की मारामारी है। दोनों सरकारें अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हैं इसीलिए यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में गैस सिलेण्डर को लेकर मारामारी है। प्रधान सांसद के क्षेत्र में लाइने लगी हैं। तंज कसा कि सरकार पहले से ही कभी नोटबंदी की लाइन, कभी रसोई गैस की लाइन, कभी आधार की लाइन लोगों को लगवाती रही है।
Trending
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर नहीं लगेगी सीमा
- 1 अप्रैल से दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों पर लगेगा ज्यादा चार्ज, ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000
- ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो
- प्रदेश में विकल्प के तौर पर 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटितः सीएम योगी
- आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
- डीजीएम के घर पड़ी विजिलेंस रेड तो खिड़की से फेंकने लगे नोटों के बंडल और जेवर
- शंकराचार्य से की अखिलेश ने मुलाकात
- यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

