Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    • विक्रम फडनीस के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा : ताहिर राज भसीन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
    देश

    राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

    adminBy adminMarch 10, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 मार्च। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होनी है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख आज यानि सोमवार (10 मार्च, 2026) को है। इससे पहले चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है।

    7 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव होगा और राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकती है।

    किन राज्यों की सीटों के लिए होना है चुनाव
    पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। खास बात यह है कि इनमें से बिहार, हरियाणा और ओडिशा में निर्धारित सीटों से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में अगर आज कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता है तो 16 मार्च को रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार, इनमें 11 NDA, 14 विपक्ष से महाराष्ट्र (7)
    शरद पवार (NCP-शरद)
    रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले)
    विनोद तावड़े (बीजेपी)
    रामराव वडुकुटे (बीजेपी)
    माया इवनाते (बीजेपी)
    ज्योति वाघमारे (शिवसेना -शिंदे)
    पार्थ पवार (एनसीपी)

    तमिलनाडु (6)
    तिरुची शिवा (DMK)
    जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (DMK)
    एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)
    एल के सुदीश (DMDK)
    एम थंबीदुरई (AIADMK)
    अंबुमणि रामदास (PMK)

    पश्चिम बंगाल (5)
    राहुल सिन्हा (BJP)
    बाबुल सुप्रियो (TMC)
    पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (TMC)
    सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी (TMC)
    कोएल मलिक (TMC)

    असम (3)
    जोगेन मोहन (BJP)
    तेरोस गोवाला (BJP)
    प्रमोद बोरो (UPPL)

    तेलंगाना (2)
    अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
    वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

    छत्तीसगढ़ (2)
    लक्ष्मी वर्मा (BJP)
    फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)
    हिमाचल प्रदेश (1)

    अनुराग शर्मा (कांग्रेस)

    भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
    बिहार, हरियाणा और ओडिशा में चुनाव के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इसके बाद साफ हो गया है कि इन तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक उठा-पटक देखने को मिलेगी।

    ओडिशा में होगा मुकाबला
    ओडिशा की 4 राज्यसभा सीटों के लिए 5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को मैदान में उतार रखा है और दिलीप रे को समर्थन दिया है। वहीं, बीजेडी ने संतृप्त मिश्रा और कांग्रेस ने डॉ. दत्तेश्वर मिश्रा को अपना समर्थन दे रखा है। इसमें से भाजपा के दो उम्मीदवार और बीजेडी के एक उम्मीदवार की जीत तय है लेकिन चौथी सीट के लिए दिलीप रे और दत्तेश्वर मिश्रा के बीच लड़ाई होगी।

    बिहार की पांचवी सीट पर होगी फाइट
    बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उतारा है तो जेडीयू ने नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को। एनडीए की तरफ से पांचवें उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हैं। वहीं, आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारकर इस मुकाबले को रोचक बना दिया है।

    हरियाणा का गणित
    हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने संजय भाटिया को तो कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उतारा है। सतीश नांदल ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरकर इस मुकाबले को रोचक बना दिया। हालांकि नांदल को भाजपा समर्थन दे रही है। इसमें से भाजपा उम्मीदवार की जीत तो तय मानी जा रही है लेकिन कांग्रेस के बौद्ध और निर्दलीय नांदल के बीच मुकाबला होगा।

    rajya-sabha-elections-2026 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026

    मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.