Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    • विक्रम फडनीस के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा : ताहिर राज भसीन
    • गाजियाबाद में 7 नए पुलिस थानों का होगा निर्माण, 4 का काम शुरू
    • चंडीगढ़ नगर निगम के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में 116 करोड़ की गड़बड़ी, मैनेजर सहित कइयों पर केस दर्ज
    • विश्व में भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना यूक्रेन के बाद
    • यूपी में अब आम आदमी भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में बुक करा सकेंगे कमरे, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
    • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
    • लाइनमैन ने मीटर लगाने को मांगे दस हजार, गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा विधायक नंदकिशोर को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी
    देश

    भाजपा विधायक नंदकिशोर को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी

    adminBy adminMarch 10, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें सात समंदर पार पाकिस्तान के पेशावर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात कॉलर ने व्हाट्सएप के जरिए विधायक को किसी जनसभा के दौरान बम से उड़ाने की चेतावनी दी है।

    धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम अरमान अली बताया है। उसने कॉल के दौरान हाल ही में हुए यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमले और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र किया। कॉलर ने कहा कि सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी शहीद हैं। उसने आरोप लगाया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर की पैरवी के कारण ही पुलिस ने उन दोनों भाइयों का एनकाउंटर किया। धमकी देने वाले ने दिल्ली में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद दूसरे पक्ष पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी भारी गुस्सा जाहिर किया।

    सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने चेतावनी दी कि जो लोग इस पूरे घटनाक्रम के जिम्मेदार हैं, उन्हें मौत की सजा दी जाएगी।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान हमले के दो मुख्य आरोपियों (दो सगे भाई) को मार गिराया था। इसी एनकाउंटर को लेकर अब विधायक को निशाना बनाने की बात कही जा रही है।

    विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। विधायक का कहना है कि पेशावर (पाकिस्तान) से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें अरमान अली नाम शो हो रहा है। यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती है। मैंने पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है। फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस इंटरनेशनल कॉल की सत्यता और लोकेशन की जांच में जुट गई हैं।

    ghaziabad Loni MLA Nandkishore Gurjar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत

    March 10, 2026

    विक्रम फडनीस के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा : ताहिर राज भसीन

    March 10, 2026

    गाजियाबाद में 7 नए पुलिस थानों का होगा निर्माण, 4 का काम शुरू

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.