लखनऊ, 09 मार्च (अम)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने हमारी परंपरागत गुट निरपेक्षता की विदेश नीति को तिलांजलि देकर आत्मनिर्भरता व संप्रभुता के साथ समझौता किया है।
अखिलेश ने गत दिवस लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से भी घबरा रही है। जो सरकार कभी खुद को सनातनी बताती थी, वह आज सनातन के शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य का अपमान किया है। भाजपा सनातन धर्म को बदनाम कर रही है।
सपा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्रियों के प्रति दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार और समाज को महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहना चाहिए। महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में फेल है। सरकार महिलाओं को सम्मान और रोजगार उपलब्ध कराने में विफल है। लखनऊ और यूपी पुलिस महिलाओं से सच्चे आंकड़े छिपाती है। अगर एनसीआरबी के आंकड़ों को देखा जाए तो देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है।
पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा ने गत दिवस अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान शहरी स्वच्छता, पर्यावरण, वायु एवं जल प्रदूषण, आर्गेनिक खेती आदि तमाम मसलों पर गंभीर चर्चा हुई। मेवा लाल वर्मा ने खाद के लिए केंचुआ फार्म और गौरैया संरक्षण के साथ जैविक फसल के उत्पादन का काम अपने फार्म हाउस में किया है।
Trending
- नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाने वाले ? राज्यसभा से प्रदेश की राजनीति और विकास पर रहेगी पूरी नजर, पुत्र भी सत्ता का भार संभालने में पीछे नहीं रहेंगे
- 124 सीटें जीतकर आरएसपी ने अपने नेता बालेन शाह का प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का रास्ता किया साफ
- नांगलोई में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
- 10 साल बाद ‘मिस इंडिया अर्थ’ हिंदू धर्म में लौटीं, आतिफ से किया था प्रेम विवाह
- मधुमक्खियों के हमले में सीओ समेत नौ घायल
- उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने पालतू कुत्ते के हमले में घायल
- हमारा डीएनए एक है, सबके पूर्वज हिंदू थे : अवधेशानंद गिरी
- अग्निवीर भर्ती: 4 चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक

