Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांप के डसने से एक भाई की मौत, दूसरे ने तोड़ा सदमें में दम
    • पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा
    • केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर इंटर पास युवक पकड़ा गया, मतांतरण का संदेह
    • ग्लोबल चेंजमेकर्स के साथ मिलकर जैकलीन फर्नांडीज़ ने महिलाओं की आवाज़ को किया बुलंद
    • ‘आख़री सवाल’ के लिए मेकर्स की थीं पहली पसंद थीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा
    • हेलमेट ना होने एवं काले शीशे के लिए चालान करने से प्रतिबंधों का पालन संभव नहीं है, पुलिस को अपने व्यवहार और आचार में करना होगा बदलाव
    • आईपीएल 2026 : तिलक के पास काफी प्रतिभा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : हार्दिक पंड्या
    • कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर परिसर में नहीं कर सकेंगे फोटो और वीडियोग्राफी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
    देश

    महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

    adminBy adminMarch 7, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां, घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट हो गई है। मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई के कारण तेल महंगा हुआ, जिस वजह से कंपनियों के सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े।

    वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट करीब 31 रुपये बढ़ा। इससे पहले भी जुलाई 2025 से लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कभी बढ़ते तो कभी घटते रहे, लेकिन आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।

    बता दें कि 60 रुपये महंगा होने के बाद कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 879 की बजाय 939 रुपये का मिलेगा। मुंबई में 852 की बजाय 912 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 868 की बजाय 928 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 858 की बजाय 918 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 856 की बजाय 916 रुपये में मिलेगा। पटना में 951 की बजाय 1011 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 824 की बजाय 984 रुपये में मिलेगा।

    वहीं कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में 1875 रुपये बजाय 1991 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1720 रुपये की बजाय 1835 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 रुपये की बजाय 2043 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 1796 रुपये की बजाय 1910 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 1875 रुपये की बजाय 1990 रुपये में मिलेगा। पटना में 2035 रुपये की बजाय 2150 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 1995 रुपये की बजाय 2109 रुपये में मिलेगा।

    बता दें कि मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई कच्चे तेल की सप्लाई के कारण भारत को तेल महंगा मिला, जिस वजह से ऑयल कंपनियों को सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े। आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे।

    lpg-cylinder lpg-cylinder-price-hike tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांप के डसने से एक भाई की मौत, दूसरे ने तोड़ा सदमें में दम

    April 22, 2026

    पूर्व विधायक नूरसलीम राना की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा

    April 22, 2026

    केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर इंटर पास युवक पकड़ा गया, मतांतरण का संदेह

    April 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.