Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे
    • ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत
    • ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल
    • मंजू राय जैसे कानपुर नगर निगम से संबंध मामलों में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • मुख्यमंत्री जी का सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि खाली कराने का निर्णय है सराहनीय, गरीब नौजवानों को रहने व उद्योग लगाने के लिए दी जाए जगह
    • सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया, अश्लील कंटेंट दिखाने पर एक्शन
    • एक हजार रुपये में बेची जा रही थीं संगम एक्सप्रेस में सीटें
    • दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप कतर में है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे
    देश

    मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे

    adminBy adminFebruary 25, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा/बिहार, 25 फरवरी। बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के दोनों छोटे बच्चे शव के पास बैठकर रोते मिले। महिला गर्भवती बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
    बिहार के मधेपुरा स्थित मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर गत दिवस उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव सोई हुई अवस्था में पड़ा मिला। सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि महिला के दो मासूम बच्चे शव के दोनों तरफ बैठकर रो रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उनका घर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर है।
    बच्चों ने अपनी मां का नाम काजल कुमारी और पिता का नाम मोहम्मद मुर्शीद बताया। परिजनों के मुताबिक महिला का अपने पति से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था और पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। परिजनों ने बताया कि काजल कुमारी के दो बच्चे हैं और वह गर्भवती भी थी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    जीआरपी के अधिकारियों ने कहा कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इस मामले में बच्चे ने कहा कि मां को पापा ने घर में गले में फंदा लगा कर मार दिया और ऑटो पर लादकर रेलवे स्टेशन छोड़कर चले गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। क्या यह प्राकृतिक मौत है या फिर इसके पीछे कोई और कारण, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
    कहा जा रहा है कि मृतका का घर जीतापुर में है, जो मधेपुरा स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद सूचना मिलने के बाद भी स्वजनों के देर से पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Condemnable Desh Madhepura/Bihar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत

    February 25, 2026

    ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल

    February 25, 2026

    मंजू राय जैसे कानपुर नगर निगम से संबंध मामलों में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.