Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»माध्यमिक स्कूल के शिक्षक कर्मियों को 25 लाख ग्रेच्युटी
    देश

    माध्यमिक स्कूल के शिक्षक कर्मियों को 25 लाख ग्रेच्युटी

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी सौगात दी है. योगी सरकार ने उनकी अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. प्रदेश सरकार ने एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने पर सहमति दे दी है.

    इस फैसले से प्रदेश के करीब ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा. आपको बता दें, लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी. अब तक प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी मिल रही थी. जबकि, दो जुलाई 2024 से प्रदेश सरकार के नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए हो गई थी. इस असमानता को लेकर माध्यमिक शिक्षक संगठन हमेशा आवाज बुलंद करता रहा.

    माध्यमिक शिक्षक संगठन का तर्क था कि समान सेवा और जिम्मेदारियों के बावजूद ग्रेच्युटी में अंतर सही नहीं है. पिछले एक साल से शिक्षक संगठन राज्यकर्मियों के समान सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे. अब उनकी इस मांग पर प्रदेश सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि राज्य कर्मियों की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है.

    इस प्रस्ताव को विभागीय स्तर पर अंतिम रूप देने के बाद इसे वित्त विभाग को भेज दिया गया है. वित्त विभाग की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद शासनादेश जारी हो जाएगा और ये पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा. प्रस्ताव लागू होने के बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी रिटायरमेंट के समय 25 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी पाने के पात्र होंगे.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.