Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें नए पीएम
    • लैपटॉप या फोन से सीधे पेन ड्राइव खींचने से हो सकता है नुकसान
    • कांग्रेस में रहते हुए राहुलवादी तो होना पड़ेगा, मणिशंकर अय्यर जी मगर पवन खेड़ा के अनुसार आप तो पार्टी में ही नहीं है
    • नेताओं को सोचना होगा! सभी दलों के कार्यकर्ताओं को संघ से जोड़ने का प्रयास राजनीतिक दलों को कार्यकर्ता विहीन ना बना दे
    • शिक्षा विभाग दे ध्यान! राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और सीएम की बजाय, देशभक्तों और जमीन से उठकर शीर्ष तक पहुंचने वाले महापुरूषों के प्रेरणास्त्रोत प्रसंगों की बजाय पीसीएस के इंटरव्यू में नीले ड्रम के बारे में पूछना कहां तक उचित है
    • सुंदरवन में टाइगर का खौफ कम होगा, पहरा देगा स्मार्ट बिजूका
    • लाइव परफॉर्मेंस से दिल जीत गए दर्शन रावल
    • YouTube की ऐड ब्लॉकर्स के खिलाफ कार्रवाई, कमेंट्स को कर रहा है बंद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»लैपटॉप या फोन से सीधे पेन ड्राइव खींचने से हो सकता है नुकसान
    टेक्नोलॉजी

    लैपटॉप या फोन से सीधे पेन ड्राइव खींचने से हो सकता है नुकसान

    adminBy adminFebruary 17, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 17 फरवरी। कई लोगों की आदत होती है कि वे काम खत्म होते ही लैपटॉप या फोन से पेन ड्राइव सीधा खींच कर निकाल लेते हैं। हममें से ज्यादातर लोग पेन ड्राइव को सिस्टम से अलग करने से पहले इजेक्ट का बटन दबाना जरूरी ही नहीं समझते। अगर आपकी भी आदत ऐसी ही है, तो बता दें कि इससे आपकी पेनड्राइव और डेटा के साथ-साथ फोन और लैपटॉप भी खराब हो सकता है।
    दरअसल जिस समय आपकी पेन ड्राइव सिस्टम (लैपटॉप या फोन) से कनेक्ट होती है, तो वह उस समय सिस्टम का ही हिस्सा बनकर काम कर रही होती है। ऐसे में पेन ड्राइव को इजेक्ट किए बिना खींच कर निकाल लेना डेटा और पेन ड्राइव के साथ आपके मुख्य डिवाइस को भी खराब कर सकता है।
    जिस समय आपकी पेन ड्राइव फोन या कंप्यूटर से कनेक्ट होती है, उस समय सिस्टम लगातार उस पर डेटा राइट कर रहा होता है। इस दौरान पेन ड्राइव को बिना इजेक्ट किए सीधा खींच कर निकाल देने से राइटिंग का प्रोसेस बीच में ही टूट जाता है। इससे आपकी पेन ड्राइव पर मौजूद डेटा या पूरी पेन ड्राइव ही करप्ट हो सकती है। इस तरह से खराब होने वाली पेन ड्राइव से डेटा वापिस हासिल कर पाना भी मुश्किल होता है।
    हर पेन ड्राइव एक सिस्टम पर काम करती है जैसे कि एफएटी32 या एनटीएफएसआ। अचानक पेन ड्राइव को निकालने से यह सिस्टम डैमेज हो सकता है। इसकी वजह से पेन ड्राइव को फॉर्मेट करने की नौबत तक आ सकती है और ऐसे में आप अपने कीमती डेटा से हाथ तक धो सकते हैं। इसके अलावा अचानक पेन ड्राइव निकालने से आपके कंप्यूटर या फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम भी करप्ट हो सकता है।
    पेन ड्राइव को झटके से डिवाइस से निकाल देने से सिर्फ डेटा का ही नहीं बल्कि पेन ड्राइव और कंप्यूटर के पोर्ट को भी नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब पेन ड्राइव सिस्टम से अटैच होती है, तो उसमें लगातार बिजली का प्रवाह बना होता है।
    अचानक पेन ड्राइव को निकाल देने से वोल्टेज में स्पाइक आ सकता है, जिससे पेन ड्राइव की इंटरनल चिप जल सकती है। इसे इलेक्ट्रिकल डैमेज कहते हैं। इसके बाद बाद पेन ड्राइव पूरी तरह से बेकार या कहें कि डेड हो जाती है और उसे ठीक करना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसी ही समस्या सिस्टम के पोर्ट में भी आ सकती है, जिसे रिपेयर कराना भारी पड़ता है।
    पेन ड्राइव को कंप्यूटर या फोन में से निकालने से पहले हमेशा ड्राइव को इजेक्ट करें। इसके लिए कप्यूटर पर आप माई कम्प्यूटर पर जाकर पेन ड्राइव के आइकन पर राइट क्लिक करके इजेक्ट ड्राइव के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
    वहीं फोन पर भी नोटिफिकेशन पैनल में आपको पेन ड्राइव इजेक्ट करने का ऑप्शन मिल जाता है। यह ऑप्शन तभी दिखता है, जब फोन में पेन ड्राइव कनेक्ट हो। पेन ड्राइव को सिस्टम के सॉफ्टवेयर से डिस्कनेक्ट करने के बाद आराम से निकाला जा सकता है।

    Desh New Delhi Pen drive tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें नए पीएम

    February 17, 2026

    कांग्रेस में रहते हुए राहुलवादी तो होना पड़ेगा, मणिशंकर अय्यर जी मगर पवन खेड़ा के अनुसार आप तो पार्टी में ही नहीं है

    February 17, 2026

    नेताओं को सोचना होगा! सभी दलों के कार्यकर्ताओं को संघ से जोड़ने का प्रयास राजनीतिक दलों को कार्यकर्ता विहीन ना बना दे

    February 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.