प्रयागराज, 16 फरवरी। यूपी बोर्ड की ओर से निरस्त किए जाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों की सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इनका दुरुपयोग रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सत्येन्द्र सिंह ने 11 फरवरी को पांचों क्षेत्रीय कार्यालय (प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर) के अपर सचिवों को पत्र लिखा है कि ऐसे मामलों में प्रमाणपत्रों के निरस्तीकरण की सूचना संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में सार्वजनिक करना आवश्यक है। यह निरस्तीकरण सूचना मिलने के 15 दिन के अंदर करना होगा। नियम है कि कोई भी परीक्षार्थी दो बार हाईस्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं कर सकता। यह नियम दूसरे राज्यों पर भी लागू है। अपर सचिव प्रशासन सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि गलत आधार पर प्राप्त जो प्रमाणपत्र निरस्त किए जाते हैं उनकी सूचना सार्वजनिक करना आवश्यक है जिससे भविष्य में ऐसे निरस्त प्रमाण पत्र के दुरूपयोग की संभावना न रहे।
Trending
- CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
- KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
- घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
- 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
- गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
- 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
- भारतीय फैशन का चीन में जलवा
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

