बागपत, 10 फरवरी। लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सांगवान ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। सांसद ने मोदीनगर के ईएसआई अस्पताल को ईएसआईसी एकीकृत अति विशिष्ट एक्सीडेंट एंड ट्रामा सेंटर में बदलने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस केंद्र का संचालन केंद्रीय निगम द्वारा किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को बताया कि ईएसआईएस अस्पताल, मोदीनगर कभी एक प्रमुख अस्पताल हुआ करता था। हालांकि, राज्य सरकार के अधीन होने के कारण इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिणामस्वरूप, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, प्रयोगशाला और रेडियोलॉजी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ दवाओं और भवन के रखरखाव में भी लगातार कमी आती गई। इससे आम जनता और बीमित व्यक्तियों का ईएसआई के प्रति विश्वास कम हो गया।
सांसद ने यह भी बताया कि मोदीनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीमित व्यक्तियों और फैक्ट्री संचालकों/संस्थानों को ईएसआई से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों और सामाजिक सुरक्षा का उचित प्रचार-प्रसार नहीं हुआ।
इसके अतिरिक्त, ईएसआई द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक लाभों के लिए दूरस्थ कार्यालय होने और भुगतान में देरी के कारण बीमित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य लाभ और जीवन रक्षा के लिए दिल्ली जैसे नजदीकी बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ा। अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के कारण, सभी मरीजों को पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता है। इन रेफरल के माध्यम से निजी अस्पताल भारी मुनाफा कमाते हैं। इन सभी कारणों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मोदीनगर ईएसआई अस्पताल में बीमित व्यक्तियों की संख्या में कमी आई है।
सांसद ने मांग की कि मोदीनगर के इस अस्पताल को ईएसआईसी के अधीन कर ईएसआईसी एकीकृत अति विशिष्ट एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सेंटर में बदला जाए। केंद्र आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग की धनराशि का उपयोग करेगा। यह केंद्र 50 प्रतिशत आम जनता और 50 प्रतिशत बीमित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों को चौबीसों घंटे गंभीर देखभाल और सभी आपातकालीन सर्जरी की सुविधा प्रदान करेगा।
Trending
- सूरत में भिड़ीं दो बसें, एक के परखच्चे उड़े, दूसरी में लगी आग; 7 की मौत
- मेरठ : दुकान और 10 साल से बंद मकान में लगी आग, मची अफरातफरी
- शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
- सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
- जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
- चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़

