Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर व्यापारी पर बम फेंकने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार
    देश

    10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर व्यापारी पर बम फेंकने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 जनवरी। दुबग्गा में एसआर ट्रेडर्स पर बमबाजी कर सनसनी फैलाने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा किया कि आरोपियों ने 10 लाख की रंगदारी के लिए दहशत फैलाई थी.

    डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 3 देशी बम बरामद हुए हैं, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है. आरोपियों को जेल भेज दिया है.

    16 जनवरी 2026 को दुबग्गा के ग्राम सिकरौरी स्थित एसआर ट्रेडर्स बिल्डिंग पर बाइक सवार बदमाशों ने बम फेंका था. जांच में पता चला कि इस गिरोह ने 11 जनवरी को मलिहाबाद में एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा और उसी फोन से व्यापारी को कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. जब व्यापारी ने रुपये नहीं दिए, तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन पर बम से हमला कर दिया.

    वारदात का खुलासा करते हुए डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ​गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था. यह राहगीरों से मोबाइल लूटते थे और उसी लूटे हुए मोबाइल और सिम का उपयोग रंगदारी मांगने के लिए करते थे, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके. रंगदारी न मिलने पर इन्होंने 22 जनवरी 2026 को काकोरी में एक महिला से फिर मोबाइल लूटा और फिर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी.

    ​डीसीपी पश्चिम ने कहा कि 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेखपुरवा मोड़ से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. यह लोग 3 देशी बम लेकर एक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे.

    गिरफ्तार बदमाशों की शिनाख्त इंद्रेश कुमार सिंह गैंग सरगना, ज्ञानेन्द्र कुमार, राज उर्फ राजा, मोनू और अंकित कुमार के रूप में हुई है. गिरोह का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

    ARRESTED FOR THROWING BOMB lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.