Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»27 मार्च को मानवाधिकार आयोग में डीएम को तलब होने के निर्देश
    न्यूज़

    27 मार्च को मानवाधिकार आयोग में डीएम को तलब होने के निर्देश

    adminBy adminJanuary 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्योहारा, 23 जनवरी। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर में कर्ज के बोझ तले दबे किसान भूदेव सिंह की आत्महत्या के मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता अब भारी पड़ती दिख रही है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस प्रकरण में रिपोर्ट न देने पर अंतिम अवसर देते हुए डीएम बिजनौर को 27 मार्च 2026 को स्वयं या सक्षम प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
    आयोग के अभिलेखों में दर्ज है कि 24 सितंबर 2025 को इस मामले की सम्यक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन तय समय सीमा में न तो रिपोर्ट भेजी गई और न ही किसी तरह का संतोषजनक स्पष्टीकरण आयोग को प्राप्त हुआ। इसके बाद भी 14 नवंबर 2025, 16 दिसंबर 2025 और 20 जनवरी 2026 को लगातार नोटिस जारी किए गए, मगर हर बार प्रशासन ने आयोग के आदेशों की अनदेखी की। आयोग ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक अनुपालन आख्या और विलंब का ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 16 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    ग्राम सब्दलपुर निवासी भूदेव सिंह (45) ने 22 सितंबर 2025 को कर्ज और आर्थिक दबाव से टूटकर आत्महत्या कर ली थी। मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. तारिक जकी ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की थी।

    Bijnor/Syohara tazza khabar tazza khabar in hindi The District Magistrate has been instructed to appear before the Human Rights Commission on March 27. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.