Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेलवे और एनएचएआइ पर प्रदूषण फैलाने पर 42.45 लाख का जुर्माना
    देश

    रेलवे और एनएचएआइ पर प्रदूषण फैलाने पर 42.45 लाख का जुर्माना

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 9, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 09 दिसंबर। ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संस्तुति पर डीएम अस्मिता लाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने फ्लाईओवर के निर्माण में धूल नहीं रोकने पर रेलवे तथा दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण से धूल उड़ने पर एनएचएआइ पर 42.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कई विभागों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

    क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ की टीम ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर ग्रेप के नियमों की धज्जियां उड़ती मिलने के बाद जुर्माना लगाने की संस्तुति डीएम से की। अग्रवाल मंडी टटीरी में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर की जांच में धूल नियंत्रण की उचित व्यवस्था नहीं मिली। निर्माण सामग्री खुली पड़ी थी और जल छिड़काव नहीं किया जा रहा था। इस पर नार्दन रेलवे दिल्ली डिविजन के खिलाफ 23.55 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की संस्तुति की है।

    नगर पालिका बागपत क्षेत्र में निर्माणाधीन नाला और दिल्ली–देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण में धूल नियंत्रण की व्यवस्था नहीं मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर 18.90 लाख की क्षतिपूर्ति की संस्तुति की है। डीएम ने इस जुर्माने को लगाने का आदेश जारी कर दिया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी पर ग्राम पाली के सामने चल रहे स्थलीय विकास कार्य में भी निर्माण सामग्री की ढुलाई, ग्रीन नेट फेंसिंग और पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं मिलने पर बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।

    सरधना–बिनौली मार्ग पर ग्राम बरनावा के पास ठोस अपशिष्ट खुले में जलाने का मामला सामने आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा गया।डीएम ने चेतावनी दी कि ग्रेप का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निकायों को सड़कों, बाजारों, बस अड्डों और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित पानी का छिड़काव कराने का आदेश दिया।

    एंटी-स्मागगन और स्प्रिंकलर का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि सड़कों पर उड़ती धूल कम की जा सके। परिवहन विभाग को वाहनों को चेकिंग बढ़ाने, कृषि अधिकारियों को फसल अवशेष नहीं जलने देने की हिदायत दी।

    bagpat NHAI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने

    August 9, 2026

    मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद

    August 9, 2026

    12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.