Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद
    • बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
    • संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान
    • ‘राणाबाली’ फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है
    • रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किराएदारों का सत्यापन संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल हो प्राथमिकता से
    देश

    किराएदारों का सत्यापन संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल हो प्राथमिकता से

    adminBy adminNovember 14, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में हुई दिल दहलाने वाली घटना के बाद अब खुलकर सामने आ रहा है कि कुछ अन्य स्थानों पर भी बड़े पैमाने पर धमाके होने थे और इसके लिए ३२ गाड़िया तैयार करने की योजना थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैें कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी वहीं कुछ सलाह दे रहे हैं कि आम आदमी पुरानी गाड़ियां एजेंसियों के द्वारा ही बेचे आम आदमी को नहीं। जो भी है सब देश में भयमुक्त वातावरण और कानून का राज कायम करने की बात को दृष्टिगत रख सब सलाह दे रहे हैं। घटना की हर स्तर पर निंदा हो रही है। विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष एकजुटता दर्शा रहे हैं। देशभर में गांव हो या देहात सभी में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौकिंग और छापेमारी अभियान चल रहा है। जिन लोगों के शामिल होने की खबर है उनकी तलाश में तेजी लाई गई है। सब अपनी अपनी राय सकारात्मक रूप से दे रहे हैं। मेरा मानना है कि केंद्रीय गृहमंत्री एक आदेश करें और देशभर में जो पुराने शहर और नई कॉलोनियों में बने मकानों में किराएदार बस रहे हैं उनकी गहन जांच होनी चाहिए और मकान मालिकों को यह निर्देश दिया जाए कि किराएदार रखने से पहले पुलिस के निर्देशों पर अमल किया जाए।
    क्योंकि आज तक जितने ऐसे बड़े प्रकरणों से तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं उनसे पता चलता है कि ज्यादातरण प्रकरणों में युवा किराएदार शामिल रहे। हर किसी को एक लाठी नहीं हांका जा सकता और ना ही जितने काले मेरे बाप के साले वाली कहावत पर नहीं चला जा सकता। सब लोगेां की सोच भी एक जैसी नहीं होती इसलिए यह कहना कि ऐसे हमलों में किराएदार शामिल है बिल्कुल गलत है। एजेंसियों को जांच करानी चाहिए जिससे लोगेां को मानसिक तनाव की स्थिति से ना गुजरना पड़ा। संदिग्ध लोगों के दिखने पर तुरंत कार्रवाई हो और यह तो सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो पाएं। जहां तक नागरिकों की बात है तो वो हमेशा सरकार पुलिस शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़ा नजर आता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद

    March 11, 2026

    बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

    March 11, 2026

    संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.