Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»मार्क जुकरबर्ग की Meta कंपनी हिंदी जानने वालों को दे रही 5000 रुपये …
    टेक्नोलॉजी

    मार्क जुकरबर्ग की Meta कंपनी हिंदी जानने वालों को दे रही 5000 रुपये …

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 10, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 सितंबर। सोशल मीडिया दिग्गज Meta भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी अमेरिका में ऐसे कॉन्ट्रैक्टर्स हायर कर रही है जिनका काम हिंदी भाषा में ऐसे AI चैटबॉट्स तैयार करना है, जो Instagram, WhatsApp और Messenger जैसे प्लेटफॉर्म पर कल्चरल और रीजनल टच के साथ यूजर्स को जोड़ सकें।

    कौन कर रहा है भर्ती?
    इन पदों के लिए हायरिंग के लिए स्टाफिंग एजेंसियों जैसे Crystal Equation और Aquent Talent को लगाया गया है। आवेदन करने वालों के पास हिंदी, स्पैनिश, पुर्तगाली या इंडोनेशियन भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास कम से कम छह साल का अनुभव स्टोरीटेलिंग, कैरेक्टर डिजाइन और AI कंटेंट वर्कफ्लो में होना अनिवार्य है।

    मिलेगी तगड़ी सैलरी
    मेटा AI चैटबॉट्स के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स को हायर कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन कॉन्ट्रैक्टर्स को घंटे के हिसाब से भुगतान करेगी जो अधिकतम 55 डॉलर प्रति घंटे (भारतीय रुपये में करीब ₹4,850) तक हो सकता है।

    Meta ने इससे पहले भी AI चैटबॉट्स के अलग-अलग प्रयोग किए थे। कंपनी ने एक समय सेलिब्रिटी अल्टर-ईगो बॉट्स पेश किए थे, जिनकी आवाज बड़े सितारों ने दी थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट ज्यादा सफल नहीं रहा। इसके बावजूद इसने कंपनी को AI Studio जैसे प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की दिशा दिखाई, जिसे 2024 में पेश किया गया और जिसके जरिए कोई भी यूजर खुद के चैटबॉट्स बना सकता है।

    भारत क्यों है अहम?
    इस बार Meta का निवेश दिखाता है कि भारत सिर्फ एक बड़ा यूजर बेस नहीं बल्कि संस्कृति-संवेदनशील AI टेक्नोलॉजी का टेस्टबेड भी है। इन कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा तैयार किए जाने वाले चैटबॉट्स सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि स्थानीय भाषाओं में Meta की डिजिटल आवाज होंगे। अगर यह रणनीति सफल होती है, तो दक्षिण एशिया सहित कई बाजारों में एआई आधारित चैटबॉट्स का चेहरा बदल सकता है।

    meta tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.