Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महंगा हुआ केदारनाथ धाम के लिए हवाई सफर, किराये में 45.86 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
    देश

    महंगा हुआ केदारनाथ धाम के लिए हवाई सफर, किराये में 45.86 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 9, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून, 09 सितंबर। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का किराया महंगा हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। किराये की नई दरें 15 सितंबर से संचालित होने वाली हेली सेवा पर लागू होंगी।

    इस साल दो मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    केदारनाथ हेली सेवा में सुरक्षा व उड़ान के मानकों के लिए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने एसओपी का खाका तैयार किया है। सरकार की अनुमति के लिए बाद 15 सितंबर से नई एसओपी के अनुसार हेली सेवा का संचालन होगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से संचालित हेली सेवा की प्रतिदिन शटल उड़ान व सीटें कम होने से यूकाडा ने किराया बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

    नए किराए की दरें
    नई दरों के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया इस प्रकार है
    गुप्तकाशी से केदारनाथः आने-जाने का किराया 12,444 रुपये
    फाटा से केदारनाथः 8,842 रुपये
    सिरसी से केदारनाथः 8,839 रुपये
    पहले गुप्तकाशी से यह किराया लगभग 8,532 रुपये, जबकि फाटा से केदारनाथ 6062 और सिरसी से 6,060 रुपये था। इस तरह बढ़ोतरी के बाद श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 4,000 से 5,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

    helicopter-service kedarnath-dham tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.