Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
    • प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
    • महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब यूपीआई से 24 घंटे में कर सकेंगे 10 लाख तक का लेनदेन, 15 सितंबर से लागू
    देश

    अब यूपीआई से 24 घंटे में कर सकेंगे 10 लाख तक का लेनदेन, 15 सितंबर से लागू

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 5, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 सितंबर। अब यूपीआई से 24 घंटे में 10 लाख तक का लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि, यह केवल उन संस्थाओं के लिए है, जो कर यानी टैक्स भुगतान से जुड़ी श्रेणियों में आती हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 15 सितंबर की आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को देखते हुए यह फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 15 सितंबर 2025 से लागू होगी.

    एनपीसीआई ने इस बदलाव के साथ बैंकों को भी छूट दी है कि वे अपनी नीतियों और सुरक्षा मानकों के अनुसार आंतरिक लेनदेन सीमा तय कर सकते हैं. हालांकि, यह सुनिश्चित करना होगा कि 24 घंटे की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये से अधिक न हो. इससे बैंकों को ग्राहकों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा पर भी ध्यान देने का अवसर मिलेगा.

    यह सुविधा केवल सत्यापित व्यापारियों और संस्थाओं के साथ लेनदेन पर लागू होगी. यानी व्यक्ति से व्यापारी (Person-to-Merchant) लेनदेन के लिए ही यह सीमा बढ़ाई गई है. पूंजी बाजार, बीमा प्रीमियम भुगतान और टैक्स जमा करने जैसे क्षेत्रों में अब प्रति लेनदेन सीमा 5 लाख रुपये और 24 घंटे में कुल सीमा 10 लाख रुपये कर दी गई है. पहले यहां प्रति लेनदेन सीमा केवल 2 लाख रुपये तक ही थी.

    इस बदलाव का असर आम उपयोगकर्ताओं के बीच होने वाले लेनदेन पर नहीं पड़ेगा. व्यक्ति से व्यक्ति (Person-to-Person) लेनदेन की सीमा अब भी 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही रहेगी. यानी यदि कोई व्यक्ति अपने किसी परिचित या परिवारजन को पैसे भेजना चाहता है, तो वह अधिकतम 1 लाख रुपये ही भेज पाएगा.

    एनपीसीआई का यह फैसला भारत में डिजिटल भुगतान को और प्रोत्साहित करने वाला है. टैक्स और बीमा जैसे क्षेत्रों में जहां बड़े भुगतान अक्सर ऑनलाइन किए जाते हैं, वहां यह बदलाव लोगों के लिए सुविधा लेकर आएगा. इसके अलावा, यह व्यापारियों और निवेशकों के लिए भी सहूलियत भरा होगा, क्योंकि उन्हें अब भुगतान के लिए बार-बार लेनदेन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    डिजिटल इंडिया अभियान और कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में यह निर्णय एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं द्वारा इसे किस तरह लागू किया जाता है और ग्राहक इसका कितना लाभ उठा पाते हैं.

    business NPCI GUIDELINES 2025 tazza khabar tazza khabar in hindi UPI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

    August 26, 2026

    प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची

    August 26, 2026

    महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.