सहारनपुर, 26 अगस्त (ता)। सहारनपुर में चीनी के बढ़े दामों के बाद अब प्याज ने भी आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में प्याज के दाम में तेजी आई है और फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बारिश और बाहर से आने वाली प्याज की आवक में कमी को इसके पीछे प्रमुख वजह माना जा रहा है। इसके साथ ही आलू समेत अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
सहारनपुर महानगर से लेकर देहात क्षेत्र तक प्याज के दाम में उछाल आया है। करीब एक सप्ताह पहले जहां प्याज 25 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब फुटकर बाजार में इसकी कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों से ग्राहकों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है।
व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र में बारिश के चलते प्याज की आवक प्रभावित हुई है। प्याज के लिए प्रमुख नासिक मंडी में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर सहारनपुर की चिलकाना रोड स्थित मंडी में पहुंचने वाले प्याज के भाव पर भी पड़ा है। दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के व्यापारी रविंद्र कश्यप ने बताया कि उठान समेत थोक में प्याज करीब 44 रुपये प्रति किलो तक पड़ रहा है। फुटकर बाजार में यही प्याज 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। उनके अनुसार बाहर से आने वाली सप्लाई प्रभावित होने पर कीमतों में तेजी आती है। प्याज के साथ आलू की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता सुनील कुमार सैनी ने बताया कि बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की सप्लाई प्रभावित होती है। बरसात के मौसम में प्याज समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ना आम बात है।
महंगाई के बीच पहले चीनी के दाम बढ़ने से लोगों की चाय का स्वाद प्रभावित हुआ था। अब प्याज की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में बारिश और आवक की स्थिति के आधार पर प्याज और सब्जियों के दाम में और बदलाव हो सकता है।
Trending
- संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
- प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
- महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
- CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
- KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
- घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
- 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
- गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा

