Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
    • प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
    • महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    न्यूज़

    महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई

    adminBy adminAugust 26, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल एवं डा0 मीनाक्षी भराला द्वारा जनपद मेरठ में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से महिला जनसुनवाई की गई। सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केंद्र रेसना एवं प्राथमिक विद्यालय रेसना का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय रेसना में कक्षा 3 एवं 4 के बच्चों से शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों की सदस्यों ने प्रशंसा की तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविताओं को भी सुना।
    तदोपरांत सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पति द्वारा मारपीट करने तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सदस्यों द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल एवं डा0 मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं खुलकर रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
    उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ते हुए उनकी आर्थिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए।
    जनसुनवाई के पश्चात् सदस्यों द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वाअहिरान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर सदस्यों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
    इसके उपरांत सदस्यों द्वारा परतापुर खेड़ा बलरामपुर गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ‘दादा-दादी निवास’ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे महिला एवं पुरुषों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके खान-पान, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
    इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र रेसना में अध्यापिकाएं, दीपिका गोयल, सीडीपीओ प्रभारी, नीरा शर्मा, सुपरवाइजर काजल सैनी, राकेश कुमारी, रेनू शर्मा, उपासना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्किट हाउस में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, महिला थाना से सौम्या सिंह, सतीश गुप्ता इंस्पेक्टर पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर आदेश कुमार प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, एसआई नीतू गौतम, एसीएमओ कांति पांडे, शुभी गोयल, आदित्य यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वाअहिरान में संबंधित अध्यापिकाएं एवं छात्राएं तथा परतापुर खेड़ा बलरामपुर स्थित वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग से सोनू कुमार, वृद्धाश्रम इंचार्ज संतोष कुमार, टीटू, योगेंद्र, ममता, रविंद्र कुमार, मोहमंद इमरान, दीपिका भटनागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Meerut Members of the Women's Commission conducted a surprise inspection and held a public hearing for women at the Circuit House. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

    August 26, 2026

    प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची

    August 26, 2026

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.