मेरठ, 27 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज के चार जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चारों जिलों में चार अस्थायी थाने और 58 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। जनपद मेरठ में औघड़नाथ मंदिर परिसर में एक अस्थायी थाना और अन्य स्थानों पर नौ चौकियां बनाई गई हैं।
डीआईजी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत पुलिस मदद सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा। बुलंदशहर में एक थाना और 17 चौकियां स्थापित की गई हैं। बागपत में एक थाना और 11 चौकियां खोली गई हैं। हापुड़ में भी एक अस्थायी थाना और 21 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। इन सभी इकाइयों में आवश्यक पुलिस बल भी आवंटित किया गया है। प्रत्येक अस्थायी
पुलिस इकाई का जीपीएस कोऑर्डिनेट्स सहित, चिह्नांकन किया गया है। इससे कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी नीति होगी। यहां बनाए गए अस्थायी थाने बुलंदशहर में अंबकेश्वर महादेव मंदिर आहार थानाक्षेत्र आहार में अस्थायी थाना स्थापित हुआ है। बागपत में कोतवाली मेला पुरा महादेव थाना क्षेत्र बालैनी में अस्थायी थाना खोला गया है। हापुड़ में ब्रजघाट थानाक्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर में अस्थायी थाना बनाया गया है।
डीआईजी ने अस्थायी थानों और चौकियों पर कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इनमें संचार व्यवस्था, फर्नीचर और विद्युत आपूर्ति शामिल है। यहां पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्राथमिक उपचार और जनसहायता के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। अन्य आवश्यक सुविधाएं भी यहां उपलब्ध रहेंगी।
डीआईजी ने अस्थायी थाना और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई निर्देश दिए हैं। थानों और चौकियों को आगंतुक सुलभ बनाया जाए और क्यूआरकोड चस्पा किए जाएं। इन्हें स्कैन करने पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को रूट, शिविर, खाने पीने की वस्तुओं आदि सभी जानकारियां मिल जाएंगी। सभी चौकियों पर सहायता केंद्र और प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अनुशासन में रहने, लोगों के साथ शिष्टता से पेश आने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, बीमार या घायल शिवभक्तों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश हैं।
Trending
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की
- हम सब एक होकर संविधान को बचाने का कार्य करें : अखिलेश
- विवाह का साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने वाली महिला को भरण-पोषण का लाभ नहीं मिलेगा : हाईकोर्ट

