नई दिल्ली, 27 जुलाई (ता)। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एएस साहनी ने कार्पाेरेशन के निदेशक (विपणन) सौमित्र पी. श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ का शुभारंभ किया। यह एक अभिनव 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है, जिसे एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा के साथ पेश किया गया है। आधुनिक परिवारों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ में हल्के वजन, जंग- रोधी कंपोजिट सिलेंडर तकनीक को डिजिटल रूप से सक्षम सेवा तंत्र के साथ जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को अधिक सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सके। इस अवसर पर 5 किलोग्राम श्छोटूश् सिलेंडर के लिए भी एक्सप्रेस होम डिलीवरी सेवा का शुभारंभ किया गया। अब यह सिलेंडर भी बुकिंग के चार घंटे के भीतर घर तक पहुंचाया जाएगा। अध्यक्ष श्री साहनी ने कहा कि नवाचार तभी सार्थक होता है जब वह हमारे ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाता है। निदेशक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज के उपभोक्ता तेज, सुविधाजनक और निर्बाध सेवाओं की अपेक्षा रखते हैं। यह सेवा प्रारंभिक चरण में पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर में उपलब्ध होगी। इसके बाद अगस्त 2026 के मध्य तक 25 अतिरिक्त शहरों तक इसका विस्तार किया जाएगा। ग्राहक इंडियन आयल वन एप और इंडियन ऑयल ग्राहक पोर्टल के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण तथा रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।
Trending
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की
- हम सब एक होकर संविधान को बचाने का कार्य करें : अखिलेश
- विवाह का साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने वाली महिला को भरण-पोषण का लाभ नहीं मिलेगा : हाईकोर्ट
- सोनाक्षी सिन्हा ने जेन जी से माफी मांगी

