लखनऊ, 27 जुलाई (ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण मिलेगा। इसलिए जरूरी है कि हम सब एक होकर संविधान को बचाने का कार्य करें। भाजपा संविधान में बदलाव कर आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है।
गत दिवस पार्टी मुख्यालय में आरक्षण दिवस को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ के रूप में मनाने के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में लागू किया था। इसी दिन ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था।
वहीं, रविवार को समाजवादी पार्टी ने सभी जिलों में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर समारोह का आयोजन किया। सपा अध्यक्ष ने समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना फौज हमारी सीमाओं की रक्षा करती है।
सरकार बताए कि वर्ष 2014 से पहले और आज हमारे देश का क्षेत्रफल क्या है? हम चाहते हैं कि हमारा क्षेत्रफल वही बना रहे जो आजादी के समय था। हम कारगिल का युद्ध अपनी फौज के शौर्य की वजह से जीते है। फौज ने हमारी सीमाओं की रक्षा की। चार वर्षों से रूस-यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। ईरान-अमेरिका की लड़ाई में हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। अगर खुद को विश्व गुरू बताने वाले ईरान में पहले उतर जाते तो न युद्ध होता और न ही खाद संकट पैदा होता। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर नौजवानों की जीत पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा के सत्ता से बाहर जाने की शुरूआत है। उन्होंने कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर गंवाने वाले सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट के लांस नायक राम भुवाल को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
Trending
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की
- हम सब एक होकर संविधान को बचाने का कार्य करें : अखिलेश
- विवाह का साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने वाली महिला को भरण-पोषण का लाभ नहीं मिलेगा : हाईकोर्ट
- सोनाक्षी सिन्हा ने जेन जी से माफी मांगी

