Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में 28 को उत्तराखंड कूच का ऐलान
    • 2 साल में 50 ओटीटी प्लेटफार्म ब्लॉक
    • बलिया: खेत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र की मौत, दरोगा-परीक्षा पास कर चुका था युवक
    • छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को प्रदेश के सरकारी पदों पर 10 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण
    • सड़क और नालियों में कचरा-गोबर बहाने वालों की खैर नहीं
    • राम मंदिर की पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की निगरानी अयोध्या के संत समाज को सौंपी
    • बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा
    • यूपी में बनेंगे 238 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रमुख हाईवे पर भी मिलेगी सुविधा, पहले चरण में लगेंगे 714 चार्जर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर 1.80 करोड़ की लगाई चपत
    न्यूज़

    साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर 1.80 करोड़ की लगाई चपत

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर गंगोत्री पेपर मिल्स प्रा. लि. को 1.80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने कंपनी के एक शेयर धारक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अकाउंटेंट को भुगतान के निर्देश भेजे। संदेशों को असली मानकर दो दिन में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए गए। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    कंपनी के निदेशक प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पुलिस को कहा कि कंपनी का बैंक खाता पीएनबी की न्यू मंडी (मुजफ्फरनगर) शाखा में संचालित है। आरोप है कि 17 जुलाई को खाता संचालक संदीप गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ लग गया। ठगों ने कंपनी के शेयर धारक नीरज अग्रवाल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार कर अकाउंटेंट को अलग-अलग बैंक खातों में तत्काल भुगतान करने के निर्देश भेजे।
    निर्देशों को वास्तविक समझते हुए अकाउंटेंट ने 17 जुलाई को 99.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये तथा 20 जुलाई को 79.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 1.80 करोड़ रुपये साइबर ठगों के खातों में पहुंच गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कंपनी प्रबंधन ने भुगतान की पुष्टि की। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य साक्ष्य एसएसपी अविनाश पांडेय को सौंपे गए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ठगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा मवाना रोड के डिफेंस कालोनी निवासी प्रज्जवल अग्रवाल ने बताया कि उनकी उत्तराखंड हरिद्वार के झबरेडा नारसन में गंगौत्री पेपर मिल है। इसका खाता पंजाब नेशनल बैंक न्यू मंडी मुजफ्फरनगर में है। इस खाते का संचालन संदीप गोयल करते हैं।

    Cyber Crime Cyber ​​fraudsters hacked a company's WhatsApp and swindled ₹1.80 crore. Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में 28 को उत्तराखंड कूच का ऐलान

    July 23, 2026

    2 साल में 50 ओटीटी प्लेटफार्म ब्लॉक

    July 23, 2026

    बलिया: खेत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र की मौत, दरोगा-परीक्षा पास कर चुका था युवक

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.