Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं बढ़ती जा रही
    • सेना भर्ती कार्यालय ने किया भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी
    • कुडमकुलम संयंत्र पर साइबर हमला, हजारों फाइलें लीक
    • रानी मुखर्जी को डॉक्टरेट की उपाधि देगा ऑस्ट्रेलियाई विवि
    • बच्चों और यौन अपराध मामलों में नए दिशा-निर्देश जारी करें : सुप्रीम कोर्ट
    • ओएमआर भरने में गलती करने से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर
    • 1952 ने चली आ रही साझी विरासत बूढ़ा बाबू मेले के लिए प्रशासन की ना
    • चौधरी चरण सिंह के सपने को कर रही साकार सरकार : भूपेंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया
    देश

    बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया

    adminBy adminJuly 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 जुलाई (ता)। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को गत दिवस आईसीसी की नई उपसमिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए 12.83 मिलियन डालर (करीब 123 करोड़ रुपये) के ऋण को भी मंजूरी दे दी।
    सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डा. रोस रिवाज इस समिति में हैं। सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डाक्टर रूडी वान वुरेन, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टाड ग्रीनबर्ग भी हैं।
    आईसीसी ने संशोधित संविधान को लेकर क्रिकेट श्रीलंका द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की। आईसीसी ने मारीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी जबकि क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी है। फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने के लिए नोटिस पर रखा गया है।

    BCCI Secretary Saikia appointed head of the ICC Governance Committee. Desh New Delhi Sport tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं बढ़ती जा रही

    July 16, 2026

    सेना भर्ती कार्यालय ने किया भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी

    July 16, 2026

    कुडमकुलम संयंत्र पर साइबर हमला, हजारों फाइलें लीक

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.