मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। परतापुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी युवक पिंटू से फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अंबेडकर नगर निवासी पिंटू पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नई बस्ती थाना टीपी नगर निवासी राजन राव अपने साथी के साथ खुद को आईसीआई का पॉलिसी एडवाइजर बताकर उसके संपर्क में आया था। शुरुआत में उसने पॉलिसी लेने से इन्कार कर दिया, लेकिन आरोपी लगातार उसके घर आता रहा। भरोसा दिलाने पर उसने अपने चाचा ब्रह्म सिंह के नाम से बीमा पॉलिसी कराने के लिए करीब 1.70 लाख रुपये राजन को दे दिए।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने न तो पॉलिसी का बॉन्ड दिया और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया। आरोप है कि आठ जुलाई की सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने दिल्ली रोड स्थित अविका होटल के पास बॉन्ड देने के बहाने बुलाया। वहां पहुंचने पर बॉन्ड मांगने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए अपने साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया।
आरोप है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा रुपये या बॉन्ड मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कहा कि गत दिवस वह तेजगढ़ी स्थित संबंधित बीमा शाखा पहुंचा, जहां उसे जानकारी मिली कि राजन राव को लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी की शिकायतों के चलते कंपनी से हटा दिया गया है। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत परतापुर थाने में दर्ज कराई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने कहा कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
- तेजाब हमला के पीड़ितों को भी मिलेगा दिव्यांगजनों जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ : सुप्रीम कोर्ट
- राज्यपाल ने कहा, दो सदस्यों वाले परिवार का भी बने आयुष्मान कार्ड
- कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
- रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की
- वाजपेयी और अग्रवाल आदि विधि विधान से निकलवायें भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा, जनमानस सहयोग देने को है तैयार
- 20 साल बाद तसलीमा अपने दूसरे घर में करेंगी वापसी, एक अगस्त को कोलकाता के एक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
- हजारों निजी विद्यालयों के सामने अस्तित्व का संकट, शिक्षा जगत में हड़कम्प

