Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
    • बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
    • 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    • उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस
    • राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    • संजय कुमार चेयरमैन द अध्ययन का सनातन धर्म ज्योतिषी ज्ञान व संतों की प्रेरणा पर चलने का प्रयास
    • भाजपा, आरएसएस और विहिप ने भगवान राम के नाम पर चंदा इकट्ठा किया : खेड़ा
    • अब स्कूलों में मिलेगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में 2 दिन चलेगी 20 मिनट की क्लास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोडरेज में युवक की गोली मारकर हत्या, ससुर और बहू गिरफ्तार
    देश

    रोडरेज में युवक की गोली मारकर हत्या, ससुर और बहू गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 14 जुलाई। लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात रोडरेज में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बुआ का लड़का भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पत्नी और पिता के साथ मिलकर हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग गया। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस संबंध में मृतक के भाई ने हत्यारोपी सोनू और उसकी पत्नी एवं पिता ब्रह्मपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ब्रह्मपाल और उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में लगी है।

    मिली जानकारी के अनुसार लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी बहटा हाजीपुर में अविवाहित 25 वर्षीय विपिन अपने परिवार के साथ रहता था और पुताई करने वाले ब्रशों पर लोहे की पट्टी लगाने का काम करता था। विपिन के भाई आजाद प्रजापति ने बताया कि उनके घर पर उनके एक रिश्तेदार जतिन निवासी गुड़गांव आए हुए थे। जिन्हें रविवार की रात करीब 11:30 बजे भाई विपिन बुआ के लड़के गौरव के साथ जोहरी एनक्लेव मेट्रो स्टेशन पर छोड़ने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय विपिन की कॉलोनी में ही रोडरेज को लेकर सोनू से कहासुनी हो गई।

    उन्होंने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में ही रहने वाला सोनू रास्ते में खड़ा था। विपिन बाइक चला रहा था, जबकि गौरव पीछे बैठा हुआ था। विपिन ने सोनू को रास्ते से हटाने के लिए होरन बजाया, लेकिन वह नहीं हटा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सोनू ने अवैध हथियार से विपिन और गौरव पर गोली चला दी। गोली चलाने में सोनू की पत्नी और पिता ब्रह्मपाल ने भी साथ दिया। विपिन के दो गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर गया, जबकि गौरव के हाथ में गोली लगी। गोली मारने के बाद तीनों आरोपी भाग गए। आजाद प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल भाई विपिन को लेकर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीवी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वह विपिन को लेकर जीटीवी अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई आजाद प्रजापति ने दर्ज कराई है। जिसमें सोनू और उसकी पत्नी एवं पिता ब्रह्मपाल को नामजद किया गया है। ब्रह्मपाल और उनकी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोनू को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

    ghaziabad loni murder tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश

    July 14, 2026

    बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है

    July 14, 2026

    24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.