Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ललिता गौतम हत्याकांड : कलक्ट्रेट बवाल में आठ आरोपी भेजे जेल, ललिता का गांव सील
    देश

    ललिता गौतम हत्याकांड : कलक्ट्रेट बवाल में आठ आरोपी भेजे जेल, ललिता का गांव सील

    adminBy adminJuly 10, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 10 जुलाई (प्र)। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान बवाल में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस कस्टडी में कचहरी के अंदर ही आरोपियों ने नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर, एहतियातन ललिता के गांव को सील कर दिया गया है।

    कलक्ट्रेट गेट पर ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने बुधवार को धरना देते हुए रोड जाम की थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने थप्पड़ बरसाए थे। इनकी वीडियो फोटो भी वायरल हुई थी। सिविल लाइन थाने में दरोगा मुकुल कुमार की ओर से 13 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के अनुसार पुलिस और भीड़ में झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें 11 पुलिसकर्मी चोटिल हुए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई और एक महिला दरोगा बेहोश हो गईं। इसी मामले में गिरफ्तार किए गए अंकित कुमार, अरविंद कुमार, रवि गौतम, रितिक, नवनीत कुमार, हिमांशु सिद्धार्थ, लवि उर्फ शुभम, जोगेंद्र भाटी को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । पकड़े गए दो अन्य किशोर थे, इसलिए उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बाकी आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज और फोटो के माध्यम से की जा रही है।

    आठ आरोपी गिरफ्तार
    ● अंकित कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।
    ● अरविंद कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर-63 नोएडा।
    ● रवि कुमार उर्फ गौतम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-63 नोएडा, थाना सेक्टर-63, जनपद गौतमबुद्धनगर।
    ● रितिक, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिसौली, थाना मुंडाली, जनपद मेरठ।
    ● नवनीत कुमार, निवासी ग्राम बुद्धि विहार, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद।
    ● हिमांशु सिद्धार्थ, निवासी जनपद मेरठ।
    ● लवि उर्फ शुभम, निवासी अम्बेडकर चौपाल के पास, थाना किला परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ।
    ● जोगेंद्र भाटी निवासी अमरोहा।
    ( नोट : पुलिस द्वारा पकड़े गए 10 लोगों में से दो किशोर थे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया है।)

    10 थानों की सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे आरोपी, नारेबाजी की
    ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और बवाल के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। जिले के दस थानों की पुलिस, स्थानीय पुलिस, रिजर्व फोर्स और अन्य सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आरोपियों को हवालात से अदालत तक लाया गया। बता दें कि सुबह 11 बजे पुलिस काफिले के साथ आरोपी अदालत पहुंचे। जैसे ही उन्हें पुलिस वाहन से उतारकर कोर्ट की ओर ले जाया गया, कुछ आरोपियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अदालत में करीब एक घंटे तक सुनवाई चली। पुलिस ने केस डायरी और अन्य दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

    Lalita Gautam Murder Case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.