Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख
    • देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त
    • एक से बढ़ेंगे सर्किल रेट, मानकीकृत सूची से आसान होगी गणना
    • शराब के नशे में दूल्हे ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
    • खादर क्षेत्र में 15 साल से बस सेवा ठप, लोग परेशान
    • एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा
    • 125 संपत्तियों में सेटबैक छोड़ा गया, 210 में चल रही तोड़फोड़; 14 जुलाई के पहले एक बार फिर ध्वस्तीकरण की योजना
    • लड़कियां पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैः आनंदीबेन पटेल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा
    देश

    एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा

    adminBy adminJuly 8, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 08 जुलाई (प्र)। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में मंगलवार को हुए एमएसएमई कॉन्क्लेव (अधिवेशन) में उद्योगों को एआई से जोड़ने पर जोर दिया गया राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने एमएसएमई को देश की आर्थिक प्रगति का आधार बताया।उन्होंने उद्योगों से मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेस एवं विधिक अनुपालन अपनाने का आह्वान किया।
    एसटीपीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने डिजिटल इंडिया, इनक्यूबेशन, नवाचार एवं तकनीकी सहयोग से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के एमएसएमई एवं स्टार्टअप प्रमोशन बोर्ड मेरठ चौप्टर और आईआईए की ओर से कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सरकारी योजनाओं, वित्तीय संसाधनों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल परिवर्तन तथा व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों से जोड़ना रहा।

    इस दौरान मेरठ चौप्टर अध्यक्ष सीएमए हरप्रीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में एमएसएमई सबसे मजबूत आर्थिक आधार है अब केवल वित्तीय सहायता पर्याप्त नहीं है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोसेस ऑटोमेशन और रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉस्ट अकाउंटेंट्स इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    एमएसएमई एवं स्टार्टअप प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष सीएमए डॉ. मूर्ति केंद्रीय परिषद सदस्य सौएमए मनोज कुमार आनंद, सीएमए नवनीत कुमार जैन ने पेशेवर नेतृत्व पर जोर दिया। आईआईए मेरठ अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों, पेशेवर संस्थाओं व सरकार के समन्वित प्रयासों से ही बेहतर विकास संभव है। तकनीकी सत्रों में एआई की मदद से सेल्स, प्रोडक्शन प्लानिंग, मानव संसाधन प्रबंधन और डिस्पैच जैसी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के उत्कृष्ट उद्यमियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इंडस्ट्री सस्टेनेबिलिटी अवार्ड निशित सिंघल (पसवारा पेपर्स लिमिटेड), मेरठ इंडस्ट्री प्राइड अवार्ड त्रिलोक आनंद (एसजी प्राइवेट लिमिटेड) इंडस्ट्री इनोवेशन अवार्ड शशांक जैन (सारू स्मैलटिंग लिमिटेड), इंडस्ट्री इंजीनियरिंग एक्सीलेंस अवार्ड अक्षत गुप्ता (शोभा इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड), इमर्जिंग एमएसएमई अवार्ड जसवंत सिंह चहलोत्रा (सीटीसी प्राइवेट लिमिटेड), महिला उद्यमिता पुरस्कार प्राची प्रेमी (प्राची फूड्स) और इंडस्ट्री ग्रीन एनर्जी अवार्ड अंकुर जग्गी (सर्कल सीबीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) को प्रदान किया गया।

    meerut news meerut report MSMEs are the foundation of the country's economic progress: Rajesh Sharma tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख

    July 8, 2026

    देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त

    July 8, 2026

    एक से बढ़ेंगे सर्किल रेट, मानकीकृत सूची से आसान होगी गणना

    July 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.