Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 2027 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का मेरठ प्रेम कईयों की नींद उड़ा रहा है
    • 1885 में विकसित हुआ था रैबीज का टीका! कुत्तों का प्रभाव पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है बचाव के उपाय आखिर तेज क्यों नहीं किए जाते
    • सड़कों को टूटने से बचाना है तो अनुबंध के पूर्ण विवरण का बोर्ड शुभारंभ के समय लगाया जाए, मुख्यमंत्री का गडढामुक्त सड़क का सपना हो सकता है साकार
    • भारतीय सेना शिवभक्तों के लिए बनी सुरक्षा कवच
    • 10% बिजली फ्यूल सरचार्ज और गैस की महंगाई पर व्यापारियों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति को भेजा मांग-पत्र
    • इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर केंद्र सख्त
    • जलालाबाद का नाम बदलकर अब होगा ‘परशुरामपुरी’, योगी कैबिनेट ने दी 29 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी
    • कांग्रेस करेगी 30 दिन हिरासत में रहे मंत्रियों को हटाने सम्बंधी विधेयक का विरोध
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»साइबर ठगी गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    साइबर ठगी गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 06 जुलाई (प्र)। मेरठ का मुंडाली गैंग देशभर में लोगों से हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन सामान ऑनलाइन बेचने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा था। 12 से ज्यादा राज्यों में आरोपियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। प्रतिबिंब पोर्टल से इस गिरोह के बारे में मेरठ पुलिस को चला और धरपकड़ के लिए साइबर सेल को लगाया गया। मुंडाली गैंग के छह आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए काफी सामान बरामद किया गया है। इन सभी के बैंक खातों को ब्लॉक कराने और रकम रिकवरी के लिए टीम को लगाया है।

    मेरठ के मुंडाली में हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बनाने का काम होता है। यहां के कुछ युवकों ने इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठगी करने का काम शुरू कर दिया। कुछ सामान को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालकर बिक्री करने का झांसा लोगों को दिया। वीडियो कॉल पर गैर राज्यों जैसे कर्नाटक, केरलम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, मध्यप्रदेश के लोगों को सामान दिखाकर झांसे में लिया जाता था। इन लोगों से सौदा तय करने के बाद एडवांस के रूप में कुछ रकम खाते में ट्रांसफर करा ली जाती थी, लेकिन डिलीवरी नहीं भेजी जाती थी। बाद में फोन नंबर बदल लिया जाता था। ऐसे में दर्जनभर से ज्यादा राज्यों में मुंडाली गैंग के खिलाफ शिकायत साइबर सेल को दी गई थी। तमाम सूचनाएं प्रतिबिंब पोर्टल पर अपलोड की गई, जहां से इस गिरोह को लेकर मेरठ पुलिस और मेरठ साइबर सेल को अलर्ट किया गया।

    मेरठ साइबर सेल के प्रभारी संजय कुमार पांडेय और उनकी टीम ने आरोपियों को ट्रेस कर दबोच लिया। आरोपियों ने पिछले दो साल से इस तरह से धोखाधड़ी करने का खुलासा किया है। करीब 18 लाख से ज्यादा की रकम आरोपी अभी तक हड़प चुके हैं। 12 से ज्यादा राज्यों के लोगों ने इन आरोपियों के खिलाफ 30 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हुई हैं।

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    1. जुनैद निवासी अजराड़ा, मुंडाली।
    2. शहवाज निवासी अजराड़ा। थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र 20 वर्ष।
    3. आफताब निवासी अजराड़ा। थाना मुण्डाली मेरठ, उम्र करीब 20 वर्ष।
    4. फैज निवासी अजराड़ा। थाना मुण्डाली मेरठ, उम्र 21 वर्ष।
    5. शान निवासी अजराड़ा। थाना मुण्डाली मेरठ, उम्र करीब 19 वर्ष।
    6. सोहेल निवासी अजराड़ा।
    cyber fraud gang meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    2027 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का मेरठ प्रेम कईयों की नींद उड़ा रहा है

    July 6, 2026

    1885 में विकसित हुआ था रैबीज का टीका! कुत्तों का प्रभाव पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है बचाव के उपाय आखिर तेज क्यों नहीं किए जाते

    July 6, 2026

    सड़कों को टूटने से बचाना है तो अनुबंध के पूर्ण विवरण का बोर्ड शुभारंभ के समय लगाया जाए, मुख्यमंत्री का गडढामुक्त सड़क का सपना हो सकता है साकार

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.